सक्ती

सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ चेंबर ऑफ कॉमर्स इकाई सक्ती ने एडिशनल एसपी हरीश यादव से की कड़ी कार्यवाही की मांग

सक्ती –  चेंबर ऑफ कॉमर्स इकाई सक्ती के अध्यक्ष मुकेश बंसल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कथूरिया ने पुलिस अधीक्षक के नाम से ज्ञापन सौंपते हुए एडिशनल एसपी हरीश यादव से मुलाकात कर सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की है।‌ ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि एक व्यक्ति द्वारा “अग्रवाल सभा सक्ती” नामक ग्रुप में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इस संबंध में ज्ञापन में मो. नं. 9691717317 का उल्लेख करते हुए उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की मांग की गई है। चेंबर प्रतिनिधियों ने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणियाँ समाज में वैमनस्य और तनाव फैलाती हैं, इसलिए पुलिस प्रशासन को ऐसे मामलों में तुरंत और सख्त कदम उठाने चाहिए। इस मौके पर अध्यक्ष मुकेश बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कथूरिया सहित अन्य व्यापारी भी उपस्थित रहे।