सक्ती

03 नवंबर से सक्ती शहर में हर सोमवार साप्ताहिक बंद का हुआ निर्णय, विभिन्न व्यापारी संगठनों ने दी अपनी सहमति

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स और इंडस्ट्री के जिला इकाई सक्ती के दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम में साप्ताहिक बंद को लेकर हुआ विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय

03 नवंबर से सक्ती शहर में हर सोमवार साप्ताहिक बंद का हुआ निर्णय, विभिन्न व्यापारी संगठनों ने दी अपनी सहमति kshititech
03 नवंबर से सक्ती शहर में हर सोमवार साप्ताहिक बंद का हुआ निर्णय, विभिन्न व्यापारी संगठनों ने दी अपनी सहमति kshititech
03 नवंबर से सक्ती शहर में हर सोमवार साप्ताहिक बंद का हुआ निर्णय, विभिन्न व्यापारी संगठनों ने दी अपनी सहमति kshititech
03 नवंबर से सक्ती शहर में हर सोमवार साप्ताहिक बंद का हुआ निर्णय, विभिन्न व्यापारी संगठनों ने दी अपनी सहमति kshititech


सक्ती। जिला मुख्यालय सक्ती के व्यापारियों ने 27 अक्टूबर को स्थानीय हटरी धर्मशाला सक्ती में आयोजित छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज इकाई सक्ती की बैठक में एक बड़ा निर्णय लिया है, बैठक में शहर के सभी छोटे-बड़े व्यापारी संगठनों ने सर्वसम्मति से आने वाले प्रत्येक सोमवार को अपना व्यापार पूर्ण रूप से बंद करने का निर्णय लिया है, तथा बैठक में चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित सभी के सुझावों के आधार पर यह निर्णय लिया गया तथा सभी व्यापारी संगठनों के बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों में अपनी सहमति प्रदान करते हुए अपने स्थान पर खड़े होकर करतल ध्वनि के साथ अपनी सहमति प्रदान की, जिस पर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने भी उनका धन्यवाद ज्ञापित किया, 27 अक्टूबर को चेंबर ऑफ कॉमर्स की सक्ती शाखा ने हटरी धर्मशाला में दीपावली मिलन समारोह एवं बैठक का आयोजन किया था, जिसमें मंच पर प्रमुख रूप से नगर पालिका सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, चेंबर ऑफ कॉमर्स सक्ती इकाई के अध्यक्ष मुकेश बंसल, चेंबर के प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर लाल अग्रवाल,मनीष कथूरिया, प्रदेश मंत्री दिनेश शर्मा अन्नपूर्णा बाराद्वार,गल्ला किराना व्यापारी संघ सक्ती के अध्यक्ष सुनील बंसल, पेट्रोल पंप व्यवसायी संघ के आनंद अग्रवाल, समारू देवांगन,दिलीप आठवानी, राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि जिंदल बंटी, जिला चावल उद्योग संघ सक्ती जिले के अध्यक्ष दिनेश शर्मा अन्नपूर्णा बाराद्वार एवं सराफा संगठन के जिला अध्यक्ष राजेश सराफ एवं छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन सक्ती के जिला अध्यक्ष रमेश चंद अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे इस दौरान स्वागत उद्बोधन देते हुए चेंबर अध्यक्ष मुकेश बंसल ने बताया कि चेंबर ऑफ कॉमर्स सभी सदस्यों के सहयोग से एक मजबूत संगठन के रूप में काम कर रहा है, तथा पिछली बैठक में सप्ताह में एक दिन दुकान बंद रखे जाने का प्रस्ताव आया था, जिस पर आज हम सभी को निर्णय लेना है,बैठक को मंच पर उपस्थित सभी पदाधिकारियी ने भी संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स व्यापारियों का संगठन है, तथा सदैव व्यापारी हितों के लिए काम करता है, एवं व्यापारी हितों के लिए इस संगठन ने जहां प्रदेश एवं केंद्र की सरकार से भी लगातार संघर्ष किया है तथा आज यह संगठन पूरे देश में व्यापारियों का सबसे बड़ा संगठन है, वहीं बैठक को संबोधित करते हुए नगर पालिका सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि आज चेंबर ऑफ कॉमर्स ने जो पहल की है उसका हम सभी स्वागत करते हैं, तथा वर्तमान भागम भाग वाली जिंदगी में हमें सप्ताह में एक दिन अपने व्यापार को बंद रखकर अपने परिवार को भी समय देना चाहिए, तथा यदि सभी व्यापार पूर्ण रूप से बंद रहेगा तो निश्चित रूप से इससे किसी भी व्यापारी को कोई नुकसान नहीं होगा, एवं नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि बंद के बाद दो सप्ताह तक मैं स्वयं पूरे शहर में मॉनिटरिंग करूंगा तथा यदि संपूर्ण रूप से व्यापारी इस बंद में अपना सहयोग देंगे तो तीसरे सोमवार को मेरी ओर से सभी व्यापारी भाइयों को वन भोज में आमंत्रित किया जाएगा।

वहीं बैठक के दौरान उपस्थित गल्ला व्यापारी संघ, दवाई विक्रेता संत, सराफा एसोसिएशन, राइस मिल एसोसिएशन, मोबाइल विक्रेता संघ, कीटनाशक दवा विक्रेता संघ, होटल व्यावसायिक संघ, कपड़ा व्यवसायी संघ, टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर ऑटो पार्ट्स विक्रेता संघ, वेजिटेबल मर्चेंट संघ,सहित अनेको संगठनों ने अपने सुझाव देते हुए सोमवार को दुकान बंद रखने पर सहमति प्रदान की जिस पर सर्वसम्मति से उपरोक्त बंद के निर्णय का व्यापक रूप से प्रचार प्रचार सक्ती शहर सहित आसपास के 10 किलोमीटर के ग्रामीण क्षेत्रों में भी चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा किए जाने की जानकारी अध्यक्ष मुकेश बंसल ने दी, साथ ही कहा कि प्रत्येक दुकानों में बंद का स्टीकर भी लगाया जाएगा एवं आवश्यकता अनुसार लोगों को जानकारी दी जाएगी, बैठक के बाद  चेंबर की सक्ती इकाई के सचिव पवन सराफ ने आभार प्रदर्शन करते हुए आगंतुक सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया, बैठक के पश्चात सभी के सम्मान में रात्रि भोजन का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों ने भोजन ग्रहण किया,बैठक को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सक्ती इकाई के सभी पदाधिकारी, सदस्यों का योगदान रहा।