सक्ती

जमडी के काली पूजा जस गीत प्रतियोगिता में बोरसी प्रथम

बिर्रा – जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत जमडी (मल्दा) में नव युवक काली पूजा उत्सव समिति के तत्वाधान में काली पूजा उत्सव और जस गीत प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था । व्यास आचार्य पंडित रामकुमार दुबे मल्दा वाले हैं। इस संबंध में सौरभ शुक्ला ने बताया कि काली पूजा उत्सव का समापन , हवन एवं मूर्ति विसर्जन 22 अक्टूबर दिन बुधवार को जस गीत प्रतियोगिता के साथ किया गया । जिसमें प्रथम पुरस्कार 21001 रु बिलासपुर नशामुक्ति केंद्र के संचालक श्री मिलन साहू के द्वारा ,द्वितीय पुरस्कार 15001 रु डॉ कमलेश महंत,ड्रा सूरज कुमार कश्यप,अश्वनी सोनी,आयुष मेडिकल बिर्रा के द्वारा ,तृतीय पुरस्कार 10001 रु श्री त्रिलोचन जांगड़े,श्री बसंत टंडन,श्री पुनीराम कश्यप,श्री गोलू कश्यप,श्री ननकी दाऊ यादव,श्री अरुण कुमार कश्यप के द्वारा, चतुर्थ पुरस्कार 5001 रु श्री मनीराम कश्यप मकान ठेकेदार बिर्रा के द्वारा, पंचम पुरुस्कार 3001 रु श्री प्रीतम कश्यप शिक्षक के द्वारा, षष्ठ पुरुस्कार 2501 रु श्री घनश्याम राय शिक्षक श्री जगनथिया कश्यप के द्वारा, सप्तम पुरुस्कार 1001 रु श्री घनश्याम साहू के द्वारा दिया गया। माता सेवा जसगीत का फाइनल प्रतियोगिता 22 अक्टूबर दिन बुधवार को रात्रि 8:00 बजे से प्रारंभ हुआ।  मूर्तिदाता श्री रविशंकर कश्यप,श्री बद्री कश्यप जमडी के द्वारा दिया गया है। मुख्य यजमान श्री दरस लाल सिदार श्री मति कौशल्या सिदार हैं। जस गीत प्रतियोगिता में जय गौटीन दाई जस गीत पार्टी बोरसी को प्रथम पुरस्कार 21001 रुपए देकर सम्मानित किया गया है। इसी तरह दूसरा पुरस्कार जय मां समलाई दाई जस गीत पार्टी देवरहा को 15000 रुपए प्रदान किया गया है। तीसरा पुरस्कार जय मां शारदा जस गीत पार्टी गतवा को 10000 रुपए प्रदान किया गया। चौथा पुरस्कार जय मां डोकरी दाई जस गीत पार्टी घिवरा को 5000 रुपए प्रदान किया गया। पांचवा पुरस्कार जय मां मड़वा रानी जस गीत पार्टी कपिस्दा को 3000 रुपए दिया गया। छठवा पुरस्कार जय मां कंकाली दाई जस गीत पार्टी मल्दा को 2500 रुपए दिया गया। सातवां पुरस्कार जय मां सीदारिन दाई जस गीत पार्टी बनडभरा को 1000 रुपए देकर सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही पूजा के फूल जस गीत पार्टी राज सेवइयां महासमुंद और जय माता रानी जस गीत पार्टी जोड़ा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया है। मंच संचालक प्रीतम लाल कश्यप, सम्में लाल कश्यप,जीत राम कश्यप,रूपेश साहू थे।  कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यगण और ग्राम वासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।