सक्ती

सतर्क रहें, जागरूक रहें, क्षेत्र में हैकर्स सक्रिय है मैसेज के द्वारा एक रिश्तेदार का एक्सीडेंट हो गया है 15000 चाहिए सुबह लौटा दूंगा मोबाईल नंबर व्हाट्सएप को हैक कर मैसेज कर रुपया मांग रहे हैं

अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्याम सुंदर की अपील जागरूक रहे और सतर्क रहें

सक्ती –  क्षेत्र  में मोबाईल हैकर्स इन दिनों सक्रिय है, किसी का भी मोबाईल हैक कर ले रहे हैं और मैसेज के द्वारा 15,000 या 20,000  तुरंत चाहिए कल सुबह लौटा दूंगा एक रिश्तेदार का एक्सीडेंट हो गया उसको ट्रांसफर करना है, बोलो बोलो रिप्लाई दो ऐसे मैसेज भेज कर पैसे की मांग कर रहे हैं साथ ही दुर्घटना में घायल किसी  व्यक्ति का फोटो भी सेंड कर रहे हैं । इस प्रकार के मैसेज  भेज कर पैसा मांगने का प्रचलन बढ़ गया है , हैकर्स ठगने का नए-नए तरीके अपना रहे हैं खास बात यह है कि इस प्रकार के मैसेज रात को ही  आते हैं, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । विगत रात्रि को शहर के श्री राम मंदिर के पास रहने वाले एक युवा व्यापारी के पास इसी प्रकार का मैसेज आया है उसने पुलिस को सूचना देने की बात कही है। पुलिस ने भी इस प्रकार के मैसेज भेजने वालों से सतर्क एवं सावधान रहने को कहा है किसी अनजान नंबर से अगर इस प्रकार के मैसेज या फोन आते हैं तो उनको रिसीव नहीं करने को कहा है , अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्याम सुंदर ने भी  लोगों से अपील की है कि वह सतर्क रहें एवं सावधान रहें इस प्रकार का मैसेज आने पर पुलिस को तत्काल सूचना दे और सतर्क रहें एवं जागरूक रहे।