सक्ती

एसीबी की बड़ी कार्रवाई — डभरा के बीएमओ ₹15,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

डभरा –   जिले के डभरा ब्लॉक में आज एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए स्वास्थ्य विभाग के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) डॉ. राजेन्द्र कुमार पटेल को ₹15,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, बीएमओ राजेन्द्र कुमार पटेल ने अपने ही कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 उमेश कुमार चंद्र से यात्रा भत्ता ₹81,000 पास करने के एवज में ₹15,000 की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने पर एसीबी बिलासपुर यूनिट ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और बीएमओ को रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ लिया। इस कार्रवाई से पूरे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। एसीबी की टीम ने मौके से रिश्वत की रकम जब्त कर ली है और आगे की जांच शुरू कर दी है। एसीबी की यह सटीक कार्रवाई एक बार फिर यह संदेश देती है कि भ्रष्टाचार पर अब नकेल कसने का दौर जारी है। आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी प्रकार की रिश्वतखोरी की जानकारी तुरंत एसीबी को देकर भ्रष्टाचार के खिलाफ इस अभियान में सहभागी बनें।