सक्ती

अग्निवीर सेना भर्ती रैली के लिए निः शुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण हेतु सक्ती जिले के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

सक्ती – भारतीय वायु सेना, अग्निवीर में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उ‌द्देश से छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों के लिए अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन माह जनवरी 2025 में धमतरी में आयोजित होना है। इस हेतु सेना भर्ती कार्यालय द्वारा आयोजित की गई सीईई परीक्षा में सक्ती जिले से 477 युवा सफल हुए है। सक्ती जिले के युवाओं को अग्निवीर भर्ती में अधिक से अधिक संख्या में लाभ प्राप्त हो सके इस उद्देश्य से निशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है। जिला रोजगार अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार अग्निवीर भर्ती हेतु ली गई ऑनलाईन परीक्षा में उत्तीर्ण सक्ती जिला के ऐसे युवा जो निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण में शामिल होना चाहते है वे अपना पंजीयन दिनांक 30 अक्टूबर 2025 तक प्रवेश पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द, जॉजगीर चांपा में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते है, ताकि उनके शरीरिक दक्षता प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा सके।