सक्ती

सहायक जेल अधीक्षक सतीशचन्द्र भार्गव को महानिदेशक ने किया निलंबित

सक्ती –   उप जेल शक्ति में पदस्थ सहायक जेल अधीक्षक सतीशचन्द्र भार्गव को महानिदेशक (जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं, छत्तीसगढ़) ने  निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है , दिनांक 14.10.2025 को उप जेल, सक्ती के परिसर में  तीज राम के साथ हुए घटनाक्रम में  सतीशचन्द्र भार्गव, सहायक जेल अधीक्षक, उप जेल, सक्ती को प्रथम दृष्टया सिविल सेवा (आचरण) नियम तथा छत्तीसगढ़ जेल नियमावली के प्रावधानों का उल्लंघन करने के फलस्वरूप तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन काल में सतीशचन्द्र भार्गव, सहायक जेल अधीक्षक का हेडक्वार्टर मुख्यालय, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर अटल नगर रहेगा एवं निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा।