सक्ती

आयोजन समिति ने निकाली श्री विजयादशमी भव्य शोभायात्रा

जैजैपुर – नगर पंचायत जैजैपुर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी परम्परागत पांचवां वर्ष 15 अक्टूबर बुधवार को आयोजन समिति द्वारा विजयादशमी भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें विशेष आमंत्रित अतिथि संतोष यदु बलौदाबाजार से ओंकार सिंह गहलौत जांजगीर से शामिल हुए। अतिथियों व आयोजन समिति द्वारा श्रीराधाकृष्ण मंदिर में मनमोहक झांकी श्रीराम चंद्र जी,  माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान जी की पुजा अर्चना कर, श्रीफल तोड़कर शोभायात्रा प्रारंभ की गई। आयोजन समिति जैजैपुर द्वारा अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया। तत्पश्चात बाजे- गाजे, नृत्य समूह तथा श्रीराम रथ में सवार आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा श्रीराधाकृष्ण मंदिर से प्रारंभ हुई। जो मुख्य सड़क से अटल चौंक कचंदा मोड़, दशहरा गढ़, नगर पंचायत कार्यालय, बस स्टैंड, संतोषी मंदिर, श्रीराम मंदिर तक निकाली गई। सैकड़ों भक्तों ने श्रद्धा पूर्वक, पूरी आस्था के साथ जय श्रीराम के जयघोष करते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दिन पुरा नगर श्रीराम के जयघोष से मंत्र मुग्ध रहा। नगर वासियों ने शोभायात्रा की भुरी भुरी प्रशंसा की। सभी भक्तों के लिए दोपहर में भोजन भंडारा प्रसाद की व्यवस्था आयोजन समिति द्वारा आयोजन स्थल पर रखी थी। शोभायात्रा में शामिल हुए अतिथियों व आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों व प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि की मंगलकामना की।  चंदन धीवर, हीरालाल पात्रे ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर धनाराम साहू, ईश्वर साहू, वेदप्रकाश पटेल, हीरालाल यादव, कार्तिक चन्द्रा, बाबूलाल यादव, राजकुमार सारथी, पप्पू धीवर, दिग्विजय सिदार, अजय सिदार, बजरंगी, देव, श्रीमती लीलाबाई, जम्मू बाई, पार्वती, गोमती सारथी, टीलेश्वरी सारथी, देवकुमारी महंत सहित सैकड़ों माताएं- बहनें भक्तगण शामिल थे।