सक्ती
कलेक्टर ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन

सक्ती – कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य पूर्व में जारी कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए नीचे दर्शित अधिकारियों का दायित्व आगामी आदेश पर्यंत निम्नानुसार कार्य विभाजन किया है। कलेक्टर तोपनो द्वारा जारी आदेश के अनुसार अपर कलेक्टर व अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुविभागीय दण्डाधिकारी डभरा बालेश्वर राम को जिला कार्यालय सक्ती में नवीन कार्य सौंपा गया है। इसके साथ ही डिप्टी कलेक्टर विनय कश्यप को जिला कार्यालय सक्ती से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी डभरा का दायित्व सौंपा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील किया गया है।


