सक्ती

बसंतपुर और सलिहाघाट के मध्य में स्थित महानदी पुल की हालत खराब

बसंतपुर और सलिहाघाट के मध्य में स्थित महानदी पुल की हालत खराब kshititech

बिर्रा – बसंतपुर और सलिया घाट के मध्य में स्थित महानदी के ऊपर बने पुल की हालत बहुत खराब हो गई है। पुल कुछ ही सालों में बहुत ज्यादा  जर्जर हो चुका है। यह पुल जांजगीर चांपा, सक्ती , कोरबा , बलौदा बाजार, सारंगढ़ , रायगढ़, बिलासपुर, महासमुंद ,रायपुर आदि कई जिलों को जोड़ने वाला एकमात्र पुल है। इस पुल से रोजाना हजारों की तादात में  दो पहिया, चार पहिया वाहन और यात्री बसें के अलावा बड़े-बड़े भारी वाहन आवागमन करते हैं। इस पुल में जगह-जगह बड़े-बड़े गढ़ा होने और सरिया के झांकने से आने जाने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि जांजगीर चांपा जिला के जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत अंतिम छोर पर स्थित ग्राम बसंतपुर और सलिहाघाट के मध्य में महानदी के ऊपर बने पुल विभाग समुचित देख रेख एवं मरम्मत के अभाव में बहुत ज्यादा खराब हो गया है। इस पुल से जांजगीर चांपा, सक्ती , कोरबा , बलौदा बाजार, सारंगढ़ , रायगढ़, बिलासपुर, महासमुंद ,रायपुर आदि कई जिलों को जोड़ने वाला यह क्षेत्र का एकमात्र पुल है। इस पुल से रोजाना हजारों की तादात में  दो पहिया, चार पहिया वाहन और यात्री बसें के अलावा बड़े-बड़े भारी भीमकाय वाहन आवागमन करते हैं। इस पुल में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढा होने और सरिया के झांकने से आने जाने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना हजारों की तादाद में भारी भारी वाहनों के चलने से बसंतपुर और सलिया घाट के मध्य में महानदी के ऊपर में बने इस पुल में जगह-जगह बड़े बड़े गढ्ढा हो गया है। वाहन चालकों के द्वारा पुल के ऊपर बने बड़े-बड़े गड्ढा को बचाने के चक्कर में पुल के दाएं एवं बाईं दोनों तरफ बने रेलिंग को भी तोड़ दिया गया है। पुल के रेलिंग की टूटने के कारण राहगीरों और  दो पहिया वाहन चालकों को अपनी जान हथेली पर लेकर चलना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में पुल के ऊपर बने बड़े-बड़े गड्ढे में पानी भर जाने के कारण गढ्ढा दिखाई नहीं देता है, जिसके कारण वाहन चालकों के कई वाहन पलट चुके हैं। जिम्मेदार विभाग के अधिकारी किसी बड़े दुर्घटना घटना का इंतजार कर रहे हैं।ठेकेदार ने विभाग के अधिकारियों से सांठ गांठ करके एकदम घटिया व निम्न स्तर का सामान से पुल बनाया है। इसलिए महज कुछ ही सालों में पुल के ऊपर में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। पुल में बने बड़े-बड़े गड्ढे पुल निर्माण की घटिया स्तर को उजागर करता है। इस पुल से रोजाना हजारों लोगों के द्वारा अपनी जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं। इसके बावजूद सेतु निगम के अधिकारी कर्मचारी कुर्सी में बैठकर कार्यालय की शोभा बढ़ा रहे हैं। पुल के ऊपर में डामर की मोटा परत चढ़ाने के बजाय इसकी सुध तक नहीं ले रहे हैं।
बहरहाल कारण चाहे जो भी हो बसंतपुर एवं सलिया घाट के मध्य में स्थित महानदी के ऊपर में बने पुल में बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना आवागमन करने वाले वाहन चालकों ने जांजगीर चांपा जिला और सारंगढ़ जिला के कलेक्टर महोदय से पुल की शीघ्र ही मरम्मत करवाने की मांग किए हैं।