विकास खंड स्तरीय विज्ञान मेला प्रदर्शनी एवं विज्ञान नाटिका का आयोजन


सक्ती – जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी एवं , विज्ञान नाटिका ,विज्ञान प्रश्नमंच ,विज्ञान क्लब ,पश्चिम भारत विज्ञान मेला, राज्य शैक्षिक एवं प्रशिक्षण अनुसंधान रायपुर के आदेशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदनी बाघ द्विवेदी के निर्देशन में विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार पटेल के मार्गदर्शन में विज्ञान मेला नोडल अधिकारी छबि राठौर के नेतृत्व में इस वर्ष विकास खंड सक्ती में विकास खंड स्तरिय विज्ञानमेला का आयोजन14 /10/2025 को पी एम लिटिल स्वामी आत्मानंद स्कूल ,सक्ती में आयोजित किया गया जिसमें विकास खंड सकती के सभी अलग-अलग शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल एवं अशासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रतिभागी एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षक व छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदनी बाघ द्विवेदी ने बाल वैज्ञानिक एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को संबोधित करते हुये कहे “आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है “बच्चों को ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में प्राचीन एवं नवीन उपलब्धियां से अवगत कराते हुए उनमें क्रिया आधारित अध्ययन, अवलोकन, अन्वेषण एवं संश्लेषण प्रवृत्ति का विकास करना एवं वैज्ञानिक नवाचार को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता का मुख्य विषय ” विकसित भारत ,आत्मनिर्भर भारत है “एवं जिनमें प्रतिभागी अपना मॉडल तैयार कर सम्मिलित हुए l जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सांख्यकी अधिकारी , राकेश अग्रवाल ने निरीक्षण करते हुए बाल वैज्ञानिक को प्रोत्साहित करते हुए विज्ञान के सिद्धांत को अपने जीवन मे उपयोग करने की बात कहे ।बच्चों ने खेती करने की प्रक्रिया को मॉडल के माध्यम से समझाया। बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे विज्ञान मेला देखने पहुंचे थे। छात्र-छात्राओं ने मॉडल देखकर विज्ञान के प्रति समझ विकसित की। शिक्षा विभाग के डीईओ ,प्राचार्य ,व्याख्याता गण ने मॉडल का निरीक्षण किया। मंगलवार को आयोजित विज्ञान मेले के आयोजन में छात्र-छात्राओं ने सहज उपलब्ध सामग्री का उपयोग कर पाठयक्रम आधारित विज्ञान मॉडल तैयार करके प्रदर्शित किए ।विज्ञान संचारक शैल पांडे ने विज्ञान संबंधी जानकारी देते हुए विज्ञान के सिद्धांत को जीवन के आत्मसात करने की बात कहे । जिला नोडल अधिकारी छबि राठौर ने शिक्षकों एवम बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान प्रयोग करके सिखने की कला है अधिक से अधिक प्रयोग कर विज्ञान के सिद्धांत को मॉडल ,प्रोजेक्ट बनाने से सरल हो जाते है ,इस विज्ञान प्रदर्शनी में मिडिल , हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल स्तर के विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जानकारी जुटाने की कोशिश की गई। इस विज्ञान मेले में मुख्य रूप से राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण से संबंधी माडल बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। इस विज्ञान प्रदर्शनी में मंच संचालन व्याख्याता कमलादपि गबेल एवम शिक्षिका जयंती खमारी ,सविता ,, निखत करीम ने किये , विज्ञान नाटिका में आठ विद्यालय के विद्यार्थी यों ने सहभागिता दिए । विज्ञान नाटिका अलग अगल थीम पर बहुत ही अच्छा संदेश देने वाला एवं जागरूकता बढ़ाने वाला था
विकास खंड के सभी चयनित प्रतिभागी जिला स्तर सक्ति में सम्मिलित होंगेl विकास खंड स्तर पर चयनित प्रतिभागी जिला स्तर एवं जोन स्तर पर चयनित प्रतिभागी राज्य स्तर के लिए जाएंगे और राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागी अंत में राष्ट्रीय स्तर पर अपने मॉडल का प्रदर्शन करेंगे ।
इस विकास खंड स्तर पर कार्यक्रम संचालन ,व्यवस्थापन में छबि राठौर ,संतोष अनन्त ,संतोष तिवारी ,प्रमोद देवांगन ,निखिल साहू,मयंक ,सविता आदि शिक्षकों ने कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग दिये ।


