सक्ती
छ ग सर्व शिक्षक फेडरेशन ने किया प्रभारी मंत्री से सौजन्य भेंट

सक्ती – दो दिवसीय सक्ती जिला प्रवास पर सक्ती पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से आज दिनांक 15 अक्टूबर को छ ग सर्व शिक्षक फेडरेशन ने सक्ती विश्राम गृह में माननीय प्रभारी मंत्री से मुलाकात कर संगठन की तरफ से उनका स्वागत किया गया। संगठन की तरफ से प्रांतीय सचिव चंद्र प्रकाश तिवारी तथा संगठन के सक्ती जिला अध्यक्ष श्री रविंद्र मिश्रा ने प्रभारी मंत्री से सौजन्य मुलाकात कर उनका बुके भेंट कर स्वागत किया।


