सक्ती

मल्दा में श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

बिर्रा – जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत गौरव ग्राम पंचायत मल्दा के सड़क पारा मोहल्ला में 11 अक्टूबर दिन शनिवार को कलश यात्रा के साथ कश्यप परिवार द्वारा आयोजित स्वर्गीय  महेंद्र कुमार कश्यप की स्मृति में वार्षिक श्राद्ध निमित्त भव्य संगीत मय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। व्यास पीठ पर कथा वाचक पंडित रघुनाथ दास महाराज चित्रकूट धाम उत्तर प्रदेश वाले की श्रीमुख से कथा का रसपान कराया जा रहा है। आचार्य पंडित जगदीश प्रसाद दुबे हैं। कथा का समय दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ हो रहा है। कथावाचक  रघुनाथ दास महाराज जी के द्वारा 12 अक्टूबर दिन रविवार को सुखदेव जन्म और परीक्षित जन्म के बारे में उपस्थित श्रोताओं को विस्तार पूर्वक वर्णन करके बताया गया। इसी तरह 13 अक्टूबर दिन सोमवार को वराह अवतार ,कपिल अवतार आदि के बारे में विस्तार पूर्वक वर्णन कर श्रोताओं को समझाया गया। 14 अक्टूबर दिन मंगलवार को ध्रुव चरित्र, प्रहलाद चरित्र  राम जन्म एवं बांके बिहारी भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया गया। इसी तरह 15 अक्टूबर दिन बुधवार को कृष्ण बाल लीला, माखन चोरी ,16 अक्टूबर गुरुवार को रासलीला, रुक्मणी विवाह और 17 अक्टूबर दिन शुक्रवार को सुदामा चरित्र ,परीक्षित मोक्ष, कथा विश्राम, तुलसी वर्षा एवं 18 अक्टूबर दिन शनिवार को हवन ,तुलसी, पूजन, पूर्णाहुति, सहस्त्रधारा के साथ ब्राह्मण भोज का कार्यक्रम रखा गया है। आयोजन करता डॉक्टर केशव प्रसाद कश्यप  सरस्वती कश्यप ,माखनलाल कश्यप स्वर्गीय  कचरा बाई कश्यप,  सुभद्रा कश्यप ,परमानंद कश्यप  उषा कश्यप, सुरेंद्र कश्यप  वसुंधरा कश्यप आदि के अलावा ग्राम वासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।