सक्ती

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बिर्रा मंडल का विजयादशमी पर्व संपन्न

बिर्रा – विजयादशमी पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिर्रा में सम्पन्न हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खण्ड बम्हनीडीह  के द्वारा विजयादशमी पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिर्रा से निकलकर दीवान मोहल्ला, दाऊ मोहल्ला,बस स्टैंड ,भाटापारा से होते हुए संपन्न हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 100 वर्ष पूर्ण होने पर सभी मंडलों में विजयादशमी का पर्व मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में बिर्रा मंडल ,खंड बम्हनीडीह का विजयादशमी पर्व सरस्वती शिशु मंदिर बिर्रा में मनाया गया। इस दौरान शस्त्र पूजा का भी कार्यक्रम संपन्न हुआ ।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता हरिराम जायसवाल जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा जांजगीर चांपा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलाराम भारद्वाज डिप्टी कलेक्टर  कोरबा ने किया । मुख्य वक्ता  हरिराम जायसवाल जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि RSS बहुत ही पुराना संगठन है। जिसका प्रारंभ सितंबर 1925 में  केशवराम, बलिराम, हेडगेवार के द्वारा कुछ स्वयंसेवक के साथ किया गया था। RSS विभिन्न प्रकार के आपदाओं पर सेवा का कार्य करते है। राष्ट्र की सेवा में सदा अपना बहुमूल्य समय देते है। इनके अनेक आनुसांगिक संगठन के माध्यम से देश हित में काम होता है। पंच परिवर्तन के माध्यम से  समाज और देश हित में काम करने की जरूरत है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्य एक समर्थ राष्ट्र के रूप में भारत को परम वैभव पर ले जाने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया था। डॉक्टर हेडगेवार ने व्यक्ति निर्माण की एक अनूठी कार्य पद्धति विकसित की जो सनातन परंपराओं और मूल्यों के परिप्रेक्ष्य  में राष्ट्र निर्माण का आधार बनी है। उन्होंने शताब्दी वर्ष को हर वर्ष से अधिक कर्तव्य बोध का विषय बताया।  जिसका मूल उद्देश्य व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण है। उन्होंने आगे बताया कि संघ का अब समाज में परिवर्तन की दिशा में तेजी से बढ़ रही है। जिसमें समाज की सज्जन सक्ती को साथ लिया जा रहा है। शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन के संकल्प सामाजिक समरसता ,कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्यों का पालन और स्वदेशी जागरण के साथ अनेक आयोजन कार्य को गति देने के लिए सुनिश्चित किए गए हैं। इन कार्यक्रमों की सफलता संघ की नित्य सक्ती, संचित सक्ती और समाज की सज्जन सक्ती की सक्रियता एवं संयोजन से मिलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे तुलाराम भारद्वाज डिप्टी कलेक्टर कोरबा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हमारे देश में हर विपरीत परिस्थिति में पीड़ित मानवता का हर संभव सहयोग किया है एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में संघर्ष करने का आरएसएस का इतिहास रहा है संघ का सफर यू, विरोध ,सहयोग और सहभागी की चार अवस्थाओं से गुजरते हुए आज समाज की हर वर्ग तक पहुंच चुका है।
इस अवसर पर मंडल कार्यवाह रामगोपाल तिवारी,खंड कार्यवाह पीतांबर कश्यप,खंड व्यवस्था प्रमुख बुद्धेश्वर कश्यप,मुख्य शिक्षक गौतम कश्यप, संस्कार भारती से मनोज तिवारी,गजाधर श्रीवाश,देव प्रसाद तिवारी,राजेश कश्यप,फूल साय कश्यप,कमलेश गुप्ता,नेतराम कश्यप,ध्रुव कहार,रूपेश कश्यप ,राजेंद्र गिरी गोस्वामी,संतोष कहार,आशीष तिवारी,तुलसी वैष्णव,अवधेश कश्यप,श्रवण कश्यप,नारद कश्यप, मनहरण सोनवानी,सुगंध चंद आदि स्वयंसेवक उपस्थित थे।