राजभवन में राज्यपाल से मिला अधिवक्ता परिषद संविधान दिवस पर मुख्य वक्ता के रुप में किया आमंत्रित

सक्ती – अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद सक्ती जिले के अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल अधिवक्ता परिषद के प्रतिनिधि मंडल के साथ आज राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्यपाल रामेन डेका से मिले। इन पलों में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत की ओर से अधिवक्ता चितरंजय पटेल के साथ अधिवक्ता रमाकांत पांडेय एवं अश्वनी शुक्ला ने शाल श्रीफल भेंटकर महामहिम राज्यपाल रामेन डेका का अभिनन्दन किया। पश्चात अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ की ओर से संविधान दिवस पर आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु महामहिम राज्यपाल को आमंत्रित किया गया। विदित हो कि अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत के द्वारा संविधान दिवस के तारतम्य में “मौलिक कर्तव्य विकसित विकसित भारत के निर्माण की आधार शिला है” विषय पर प्रांतीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है तथा इस दो दिवसीय सेमिनार सह कार्यशाला में प्रांत के विभिन्न स्थानों से अधिवक्तागण शामिल होंगे। यह जानकारी देते हुए अधिवक्ता परिषद के महामंत्री धर्मेश श्रीवास्तव ने बताया कि अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत संविधान दिवस के द्वारा संविधान में प्रदत्त मौलिक कर्तव्यों को लेकर जागरूकता हेतु २९ एवं ३० निवंबर को दो दिवसीय सेमिनार सह कार्यशाला का आयोजन बिलासपुर में किया जा रहा है जिसमें अधिवक्ता परिषद ने सभी सदस्य अधिवक्ताओं को शामिल होने का आग्रह किया है। इन पलों में अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि अधिवक्ता परिषद अधिवक्ता कल्याण के साथ समाज के कानूनी अधिकारों के संरक्षण के लिए सतत प्रयत्नशील है।


