संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हसौद के चिस्दा में सम्पन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक

पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा कर जानी राय, संगठन को मजबूत करने का संकल्प
सक्ती – 07 अक्टूबर दिन मंगलवार को संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हसौद, जिला सक्ती द्वारा ग्राम चिस्दा में कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त पर्यवेक्षक शपूर्व मंत्री सत्यानारायण शर्मा,विधायक जनक ध्रुव तथा पूर्व सांसद इंग्रिड मैक्लॉड मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों,महिला कांग्रेस, एनएसयूआई युवक कांग्रेस तथा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। बैठक की शुरुआत राष्ट्रगीत के साथ हुई, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने “कांग्रेस जिंदाबाद” और “राहुल गांधी जिंदाबाद” के नारों से पूरा वातावरण गुंजा दिया। पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री सत्यानारायण शर्मा ने कहा कि “संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा रही है। अब नेतृत्व का चयन केवल ऊपर से नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की राय से होगा — यही असली लोकतंत्र है।”विधायक जनक ध्रुव ने अपने उद्बोधन में कहा कि “कांग्रेस पार्टी की असली ताकत उसका कार्यकर्ता है। आज का यह अभियान कार्यकर्ताओं को सम्मान देने और संगठन को नीचे से ऊपर तक मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।” पूर्व सांसद श्रीमती इंग्रिड मैक्लॉड ने कहा कि “महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका कांग्रेस के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हर महिला कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा, यही कांग्रेस की पहचान है।”बैठक के दौरान पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं से वन टू वन बातचीत की, जिसमें संगठन की वर्तमान स्थिति, ब्लॉक स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं,आगामी रणनीति और नेतृत्व चयन पर राय जानी। कार्यकर्ताओं से जिला अध्यक्ष एवं पद के लिए उपयुक्त नामों पर विस्तृत मत लिया गया। यह बैठक राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे तथा नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे संगठन सृजन अभियान का हिस्सा है। इस अभियान का उद्देश्य पार्टी संगठन में नई ऊर्जा भरना, निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से सशक्त नेतृत्व तैयार करना और कार्यकर्ताओं को निर्णय प्रक्रिया में सीधा शामिल करना है। बैठक के अंत में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “हम सब मिलकर संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे। जनता की आवाज को बुलंद करना ही हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य है।” कार्यक्रम का स्वागत भाषण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हसौद के अध्यक्ष कुशल कश्यप ने दिया। बैठक के दौरान पूरे समय कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का माहौल बना रहा।


