बसंतपुर के शासकीय स्कूल में शराब पीकर पहुंचे शिक्षक


सक्ती – विकासखंड बम्हनीडीह के अंतर्गत ग्राम पंचायत बसंतपुर में आज 7 अक्टूबर दिन मंगलवार को शासकीय प्राथमिक शाला में पंचायत पदाधिकारियों एवं ग्रामीणो द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शाला बसंतपुर के शिक्षक राजेश कुमार कुर्रे को शराब के नशे में धूत पाया गया। शिक्षक राजेश कुमार कुर्रे ने अपना ग़लती भी स्वीकार किया है। गौरतलब है कि विकासखंड बम्हनीडीह के अंतर्गत संकुल स्त्रोत केंद्र बिर्रा के शासकीय प्राथमिक शाला बसंतपुर में पदस्थ शिक्षक राजेश कुमार कुर्रे को आज वहां के पंचायत पदाधिकारी और ग्रामीणों ने शराब की सेवन करके स्कूल पहुंचने पर यहां के अध्यनरत बच्चों के बताए अनुसार पंचायत पदाधिकारी पहुंचे और नशे में चूर शिक्षक राजेश कुमार कुर्रे को पकड़ कर पूछताछ करने पर उन्होंने अपना गलती स्वीकार कर लिया है। पंचायत पदाधिकारियों ने बताया कि प्रधान पाठक दामोदर देवांगन से जानकारी लेने पर उन्होंने भी स्वीकार किया कि शिक्षक राजेश कुर्रे आज शराब के नशे में विद्यालय आया है। प्रधान पाठक ने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले भी शिक्षक राजेश कुर्रे पीकर विद्यालय आया था। शिक्षक राजेश कुर्रे पांचवीं कक्षा का कक्षा शिक्षक है। 10 बजे स्कूल लगने का समय है और 1 बजे तक बच्चों का उपस्थिति पंजीयन में उपस्थिति नहीं लिया गया था। पांचवीं कक्षा के बच्चों से जानकारी लेने पर बच्चों ने बताया कि शिक्षक राजेश कुर्रे आज शराब के नशे में विद्यालय आया है। पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा जब दोपहर 1 बजे कक्षा चौथी में पहुंचे। तब वहां एक भी शिक्षक पढ़ाने नहीं गया था। बच्चों से जानकारी लेने पर बच्चों ने बताया कि आज अभी तक कोई शिक्षक कक्षा में पढ़ाने नहीं आया है। आज के निरीक्षण में गिरजा शंकर देवांगन, नीरू पटेल, दिल कुमार चौहान, अनिल कुमार पटेल, संतोष पटेल, कन्हैयालाल दुबे और पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणो द्वारा कक्षा पांचवीं के बच्चों का कापी चेक किया गया तो चौंकाने वाला तथ्य सामने आया। स्कूल लगभग चार महीने पहले से प्रारंभ हो गया है। लेकिन अभी तक शिक्षक राजेश कुर्रे द्वारा बच्चों का कापी चेक तक नहीं किया गया है। पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणो ने शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से शिक्षक राजेश कुर्रे के विरुद्ध कड़ी से कड़ी उचित कार्यवाही की मांग किए हैं।


