सक्ती

डागा कॉलोनी बरपाली चौक चांपा में शरद पूर्णिमा पर बिखरेगी चांदनी की छटा

अमृत वर्षा और महारास खीर के महाप्रसाद से मनाया जाएगा शरद पूर्णिमा उत्सव – अग्रवाल ऐरन परिवार

चांपा –   चांपा में आज शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर चारों ओर चांदनी की छटा बिखरेगी शरद ऋतु के आगमन के साथ ही हल्की गुलाबी ठंड का एहसास होगा जो इस खास दिन को और भी खास बना रहा है माना जाता है कि द्वापर युग में श्री कृष्ण जी ने इसी दिन महारास का आयोजन किया था और आज भी यह दिन विशेष भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाता है
अमृत वर्षा और खीर का प्रसाद –
शरद पूर्णिमा के दिन खीर बनाकर रातिजगा करने की परंपरा है धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन आसमान से अमृत की बूंदे बरसती हैं जो खीर को विशेष रूप से पवित्र और औषधिय गुणों से भरपूर बनाती है इसी को ध्यान में रखते हुए आज विभिन्न मंदिरों और अपने अपने घरों में खीर बनाकर भगवान श्री कृष्ण जी को भोग अर्पित किया जाएगा बरपाली चौक चांपा के डागा  कॉलोनी निवासी मधु अजय अग्रवाल ऐरन परिवार “रोशन लाल हार्डवेयर स्टोर्स” ने बताया कि शरद पूर्णिमा का यह उत्सव हमारे सांस्कृतिक और धार्मिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों के लिए मंगलमयी शरद पूर्णिमा की कामना की और जय श्री कृष्ण महाराज का उद्घोष करते हुए इस पावन दिन को भक्ति और आनंद के साथ मनाने का आह्वावान किया
शरद पूर्णिमा का महात्मय – आज की पूर्णिमा की रात में आकाश का दृश्य बहुत ही सुंदर और अलौकिक होगा माना जाता है कि इस दिन की चांदनी का विशेष आध्यात्मिक महत्व है और इसके दर्शन से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है।