सक्ती

नगर के दो पत्रकारों के खिलाफ कंपाउंडर ने पुलिस थाना में करी शिकायत

पत्रकारों ने करी थी तीन लाख रुपए की मांग

सक्ती –  सक्ती नगर के एक प्रसिद्ध कंपाउंडर जो अपने घर के सामने एक छोटी सी क्लिनिक चलाता है वहां पर मध्यम वर्गीय गरीब मरीजों का इलाज बहुत ही कम खर्चे में किया जाता है जिसके कारण नगर के चारो कोनो कोनो से एवं गांव-गांव से बड़ी संख्या में मरीज अपना इलाज करवाने पहुंचते हैं कभी-कभी उनके द्वारा मरीजों से फीस भी नहीं लिया जाता है एवं सेवा भाव से निशुल्क भी इलाज किया जाता है उनके इलाज करने से बहुत से मरीज बड़े अस्पतालों में जाने से बच जाते हैं एवं उनकी बड़ी रकम खर्च होने से भी बच जाती है एवं मरीज शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर अपने घर को चला जाता है उनके इस प्रकार इलाज करने के तरीके से उनके क्लीनिक में हमेशा भीड़ लगी रहती है उनका कहना है कि मेरे क्लीनिक पर नगर के दो पत्रकार बार-बार आते हैं एवं मुझे धमकी देते हैं उनका कहना है कि तुम बिना अनुमति के क्लीनिक चला रहे हो जबकि  मैं अपना क्लीनिक शासन से अनुमति प्राप्त करके ही चला रहा हूं पर उन लोगों का कहना है कि  हम तुम्हारे ऊपर कार्यवाही करवा देंगे अन्यथा मुझे तीन लाख रुपए देने होंगे हम तुम्हारी बदनामी कर देंगे तुम्हारी खबर अखबारों में चला देंगे शासन से शिकायत कर तुम्हारी क्लीनिक बंद करवा देंगे अतः आज मैं पुलिस थाना सक्ती में इनकी कृत्य के बारे में आवेदन दे रहा हूं मेरे आवेदन पर इन ब्लैकमेलर पत्रकारों की जांच कर इनके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की कृपा करें।