राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत भवन बैलाचुवां में आयोजित विशेष ग्राम सभा में शामिल हुवे कलेक्टर


सक्ती – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सक्ती जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में आज विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसी क्रम में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो आज जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन बैलाचुवां में आयोजित विशेष ग्राम सभा में शामिल हुवे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं व सुझाव सुने तथा कहा कि ग्राम सभा लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल इकाई है, जहां ग्रामीण स्वयं अपने गांव की प्राथमिकताओं का निर्णय लेते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि योजनाओं को ग्रामीणों की सहभागिता से धरातल पर उतारा जाए। आज ग्राम पंचायत भवन बैलाचुंवा में आयोजित विशेष ग्राम सभा में कलेक्टर की उपस्थिति में ग्राम के समस्त किसान जिनका एग्रीस्टेक पंजीयन है एवं जिनके जमीनों के फार्म आई.डी. पंजीकृत हो चुके हैं उसका पठन कराया गया। साथ ही खरीफ वर्ष 2025-26 में ग्रामवार धान के रकबा एवं कृषकवार डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं गिरदावरी में जो धान का रकबा पंजीकृत हुआ है उसका भी पठन कराया गया। इसके साथ ही शासन से प्राप्त अन्य विभिन्न दिशा निर्देशों के तहत अन्य गतिविधियां आयोजित की गई।


