बैंक सुरक्षा को लेकर सक्ती पुलिस ने विस्तृत गाइडलाईन जारी की

सक्ती- बैंक परिसरों की सुरक्षा को सुदृढ़ करने और सेंधमारी, चोरी, तथा साइबर धोखाधड़ी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला सक्ती पुलिस द्वारा सभी बैंक शाखाओं हेतु सुरक्षा दिशा-निर्देश (Guidelines) जारी किए गए हैं—
भवन एवं परिसर सुरक्षा –
बैंक भवनों की सुरक्षा के लिए मजबूत दीवारें, ग्रिल एवं डबल लॉकिंग सिस्टम का प्रयोग किया जाए। सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर CCTV कैमरे, अलार्म सिस्टम, एवं संभव हो तो मेटल डिटेक्टर लगाए जाएं। रात में बैंक परिसर की प्रकाश व्यवस्था पर्याप्त हो एवं आस-पास का क्षेत्र स्पष्ट रूप से दिखे। बैंक के पीछे यदि खाली, एकांत एवं जंगली जगह है उस स्थान तरफ विशेष ध्यान दे जैसे cctv कैमरा अवश्य हो। बैंक के आस-पास रात्रिकालीन गश्त को सक्ति पुलिस द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है।
सुरक्षा कर्मी एवं निगरानी –
प्रत्येक शाखा में कार्य समय तथा रात्रि समय हेतु प्रशिक्षित सुरक्षा गार्ड की तैनाती सुनिश्चित की जाए। गार्ड को आपातकालीन स्थिति में अलार्म संचालन एवं पुलिस संपर्क प्रक्रिया की जानकारी हो। सक्ती पुलिस द्वारा समय-समय पर अचानक निरीक्षण एवं सुरक्षा ऑडिट किया जाता है
स्ट्रॉन्ग रूम एवं लॉकर व्यवस्था –
लॉकर कक्ष में टाइम लॉक, CCTV, तथा ड्यूल की सिस्टम अनिवार्य रहे। बैंक बंद होने के बाद लॉकर रूम को सुरक्षा सील किया जाए।
साइबर सुरक्षा दिशा-निर्देश –
सभी कंप्यूटर सिस्टम में अपडेटेड एंटीवायरस, फायरवॉल एवं पासवर्ड सुरक्षा लागू की जाए। किसी भी संदिग्ध ईमेल, लिंक या ट्रांजैक्शन की सूचना तत्काल आईटी विभाग व सक्ति साइबर सेल को दी जाए। बैंक कर्मचारियों के लिए समय-समय पर साइबर जागरूकता प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे। ग्राहकों को भी समझाया जाए कि वे अपना PIN, OTP या बैंक विवरण किसी के साथ साझा न करें।
धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 या www.cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें।
एटीएम सुरक्षा –
एटीएम बूथ में 24×7 CCTV, अलार्म सिस्टम एवं सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था रहे। एटीएम मशीनों की नियमित जांच और सर्विसिंग सुनिश्चित की जाए। सक्ती पुलिस द्वारा एटीएम क्षेत्रों की रात्रिकालीन निगरानी की जाएगी।
आपातकालीन प्रतिक्रिया योजना –
प्रत्येक बैंक में आपातकालीन संपर्क सूची (पुलिस, फायर, बैंक अधिकारी) प्रदर्शित की जाए। किसी घटना की स्थिति में तुरंत अलार्म सक्रिय करें, सभी कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाएं और Dial 112 या निकटतम थाना सक्ति को सूचित करें। घटना उपरांत CCTV फुटेज सुरक्षित रखें और केवल पुलिस को उपलब्ध कराएं।
समन्वय एवं निरीक्षण
बैंक प्रबंधन द्वारा स्थानीय थाना प्रभारी / बीट अधिकारी से नियमित संवाद बनाए रखें। सक्ती पुलिस समय-समय पर संयुक्त बैठक आयोजित करेगी जिसमें बैंक प्रतिनिधियों को सुरक्षा मानकों की समीक्षा हेतु आमंत्रित किया जाएगा।
किसी भी सुरक्षा कमी की तत्काल सूचना थाना स्तर पर दी जाए।
जनजागरूकता अपील –
सक्ती पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सोशल मीडिया या फोन कॉल द्वारा प्राप्त किसी फर्जी बैंक लिंक या ऑफर पर विश्वास न करें।
बैंक से संबंधित किसी भी धोखाधड़ी, सेंधमारी, या साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत 📞 1930 (Cyber Helpline) पर या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें या अपने नजदीकी थाना मे संपर्क करें।
सक्ति पुलिस की प्रतिबद्धता –
“जन-धन की सुरक्षा ही हमारा संकल्प है।”
सक्ती पुलिस द्वारा बैंकिंग संस्थानों के साथ मिलकर समन्वित प्रयास जारी रहेंगे ताकि जिले में किसी भी प्रकार की सेंधमारी, चोरी या साइबर अपराध की घटनाओं पर पूर्ण रोक लगाई जा सके।


