सक्ती

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १२४ वीं महाआरती में पूज्य सुमन किशोरी हुए शामिल

सक्ती – नगर के प्रसिद्ध श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की १२४वीं महाआरती में पूज्य सुमन किशोरी जी (कथा वाचिका वृन्दावन) ने श्री सिद्ध हनुमान परिवार के साथ इक्यावन दीपों की महाआरती हनुमान लला को अर्पित किया। इन पलों में पुजारी ओम प्रकाश वैष्णव ने षष्ठोपचार पूजन_ आरती कराया तो वहीं नारायण प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा अमित तंबोली ने कार्यक्रम में फोटोग्राफी किया। आज कथा वाचिका सुमन किशोरी ने कहा कि  श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की महाआरती में शामिल होकर आनंद की अनुभूति हुई है, जिसके लिए श्री सिद्ध हनुमान परिवार साधुवाद का पात्र है तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने श्रद्धालुओं को नवरात्रि की शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि सनातन संस्कृति जागरण की दिशा में महाआरती की महती भूमिका निभा रही है आज सुबह का श्रृंगार रोली मौली तंबोली तथा शाम का श्रृंगार श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार व ने किया। आज हनुमान जी को भोग प्रसाद यातायात थाना प्रभारी, पप्पू खर्रा, अमित तंबोली  एवं राजा जायसवाल छेदी होटल, अप्पू बत्रा ने चढ़ाया गया व हनुमान जी का सिंदूर अभिषेक राम गोपाल देवांगन,सावित्री यादव, रोशन देवांगन तथा सुंदर काण्ड पाठ गीतेश पांडे, अमन डालमिया, आदित्य अग्रवाल एकांश बरेठ, सूर्य प्रताप सिंह, प्रांजल राजपूत खिलेश्वरी मुकेश राठौर की ओर से कराया गया। विदित हो कि श्री सिद्ध हनुमान परिवार की ओर से महाआरती का लाइव प्रसारण हमारे हनुमान यू ट्यूब चेनल से लाइव किया जा रहा है जिसका दर्शन लाभ चेनल को सबस्क्राइब कर प्राप्त कर सकते हैं।