स्वस्थ माँ दिवस के अवसर पर जिले के उप स्वास्थ्य केंद्र में विशेष आयोजन. टी.बी. मरीजों को निक्षय मित्र किट का वितरण किया गया

सक्ती – जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज 29 सितंबर को स्वस्थ मां दिवस पर विशेष आयोजन किया गया ,समाज के प्रत्येक परिवार तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने एवं महिलाओं को “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” के संकल्प से जोड़ने की दिशा में कार्य किया गया,आज सोमवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर, उप स्वास्थ्य केंद्र सिंघनसरा ब्लॉक सक्ति में “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान” अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर अमृत विकास तोपनो एवं सीईओ जिला पंचायत वासु जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में महिलाओं एवं माताओं के स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गई तथा परिवार को स्वस्थ एवं सशक्त बनाने में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में टी.बी. मरीजों को निक्षय मित्र किट कलेक्टर सर एवं सीईओ सर द्वारा वितरित की गई। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा नारी स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। ग्रामीण महिलाओं को पोषण, टी.बी. उन्मूलन, प्रसव पूर्व एवं प्रसव पश्चात देखभाल, आयुष्मान कार्ड का लाभ, तथा स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम समाज के प्रत्येक परिवार तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने एवं महिलाओं को “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” के संकल्प से जोड़ने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा। इस अवसर पर जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ . पूजा अग्रवाल तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे ।


