जुआ खेल रहे 11 जुआड़ियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत किया कार्यवाही

जुआड़ियों के कब्जे से नगदी 41,700/- रूपये एवं तास पत्ती बरामद किया
सक्ती – पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जुआ सट्टा पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है कि इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में एवं SDOP चांपा यदुमणी सिदार के नेतृत्व में थाना बिर्रा पुलिस द्वारा दिनांक 27.09.2025 को जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया जिसमें मुखबीर की सूचना पर बिर्रा पुलिस स्टॉफ के द्वारा ग्राम तालदेवरी मुक्तीधाम के पास घेराबंदी कर मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर रेड की कार्यवाही कर जुआडियानों को पकड़ा गया जिनके विरूद्ध विधिवत् धारा 3(2) छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही किया गया ।
गिरफ्तार आरोपी – (1) संपत लाल पिता लीलु राम बर्मन उम्र 33 वर्ष साकिन सेंदरी थाना जैजैपुर
(2) बाबूलाल खुंटे पिता स्व. भागवत खुंटे उम्र 55 वर्ष साकिन तालदेवरी थाना बिर्रा
(3) धनाराम पिता हीरालाल उम्र 35 वर्ष साकिन बोरसी थाना बिर्रा
(4) संदीप साहू उर्फ सडवा पिता स्व.मोहित राम उम्र 45 वर्ष साकिन तालदेवरी थाना बिर्रा
(5) गुलशन कुमार साण्डे पिता नेहरू लाल साण्डे उम्र 27वर्ष साकिन सेंदरी थाना जैजैपुर
(6) सतपाल बघेल पिता छेदीलाल उम्र 33 वर्ष साकिन मुक्ता थाना जैजैपुर जिला सक्ती
(7) शत्रुहन कश्यप पिता गेंदराम उम्र 30 वर्ष साकिन सोनादह थाना बिर्रा,
(8) लोकनाथ खुंटे पिता प्रेमलाल खुंटे उम्र 29 वर्ष साकिन सोनादह थाना बिर्रा,
(9) कृष्णा मनहर पिता जमुना प्रसाद मनहर उम्र 27वर्ष साकिन सोनादह थाना बिर्रा,
(10) दुर्गेश साण्डे पिता खीकराम साण्डे उम्र 20 वर्ष साकिन तालदेवरी थाना बिर्रा
(11) दिनेश कुमार महंत पिता नारायण दास महंत उम्र 42 वर्ष साकिन बंसूला थाना बिर्रा


