टीबी और कुष्ठ रोग के खात्मे की दिशा में ऐतिहासिक पहल

सक्ती – कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में और निक्षय मित्र योजना के अंतर्गत टीबी एवं कुष्ठ रोगियों की शीघ्र पहचान और समय पर उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सक्ती डॉ. पूजा अग्रवाल एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक कीर्ति बड़ा ने अपने स्वास्थ्य अमले के साथ चिखलरौंदा उप स्वास्थ्य केंद का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण टी.बी. और कुष्ठ रोग नियंत्रण के अंतर्गत किया गया, जिसका उद्देश्य टीबी और कुष्ठ रोग की पहचान एवं उपचार की प्रगति का आकलन स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत की समीक्षा मानव संसाधन व सुविधाओं की कार्यकुशलता का परीक्षण। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद में रोग नियंत्रण कार्यक्रमों की स्थिति पर गहन चर्चा की गई और व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार केवल एक लक्ष्य नहीं बल्कि हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना ही हमारा संकल्प है। यह कदम टीबी मुक्त ग्राम और कुष्ठ मुक्त ग्राम की दिशा में एक निर्णायक और ऐतिहासिक पहल साबित होगा।


