सक्ती में चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा 26 सितंबर को किया जाएगा चिल्हर का वितरण

सक्ती – सक्ती शहर सहित पूरे क्षेत्र में विगत एक लंबे समय से चिल्हर की समस्या छोटे तथा बड़े दुकानदार एवं ग्राहक महसूस कर रहे थे,जिसके लिए अनेकों बार स्थानीय राष्ट्रीयकृत बैंकों को भी अवगत कराया गया तथा सक्ती के छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की इकाई ने पहल करते हुए भारतीय स्टेट बैंक सक्ती एवं अन्य बैंकों से इस संबंध में समन्वय बनाकर इस समस्या के निराकरण की दिशा में प्रयास किया तथा 26 सितंबर 2025 दिन- शुक्रवार को दोपहर 12:00 से नगर पालिका एवं अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष तथा चेंबर ऑफ कॉमर्स के संरक्षक श्यामसुंदर अग्रवाल के कार्यालय के सामने यह चिल्लर वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें चेंबर अध्यक्ष मुकेश बंसल ने इस चिल्हर वितरण कार्यक्रम में जरूरतमंद व्यापारी बंधुओ को पहुंचकर चिल्हर प्राप्त करने का आग्रह किया है, तथा चेंबर अध्यक्ष मुकेश बंसल ने बताया कि आने वाले समय में निरंतर चैंबर द्वारा समय-समय पर चिल्हर का वितरण किया जाएगा।


