सक्ती
29 सितंबर को सक्ती के सरकारी अस्पताल में होगा डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ

जिलाधीश अमृत विकास तोपनो के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा कार्यक्रम
सक्ती – जिला मुख्यालय सक्ती के मातृ एवं शिशु अस्पताल में आगामी दिनांक 29 सितंबर 2025 दिन-सोमवार को सुबह 11:00 बजे से डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ होने जा रहा है । इस अवसर पर सक्ती जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास तोपनो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे जिसकी जानकारी सक्ती जिले की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर पूजा अग्रवाल द्वारा दिया गया


