सक्ती

फसल धान की प्रविष्टियों के रैण्डम सत्यापन के लिए 25 सितम्बर को प्रशिक्षण का होगा आयोजन

सक्ती – राज्य शासन के निर्देशानुसार आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान उपार्जन करने से पूर्व एग्रीस्टेक पोर्टल के डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं भुइया साफ्टवेयर में किये गये फसल धान की प्रविष्टियों में से 5 प्रतिशत प्रविष्टि की रैण्डम सत्यापन हेतु एक मोबाईल एप्प तैयार किया गया है। जिला खाद्य अधिकारी सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार इस हेतु विकासखंड स्तर पर 25 सितम्बर 2025 को प्रथम पाली सुबह 11:00 बजे सक्ती और नया बाराद्वार तहसील के अधिकारियों कर्मचारियों के लिए जनपद पंचायत सभाकक्ष सक्ती में और डभरा और चंद्रपुर तहसील के अधिकारियों कर्मचारियों के लिए जनपद पंचायत सभाकक्ष डभरा में प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार द्वितीय पाली दोपहर 03:00 बजे अड़भार और मालखरौदा तहसील के अधिकारियों कर्मचारियों के लिए जनपद पंचायत सभाकक्ष मालखरौदा में और जैजैपुर, हसौद और भोथिया तहसील के अधिकारियों कर्मचारियों के लिए जनपद पंचायत सभाकक्ष जैजैपुर में मास्टर ट्रेनर द्वारा  प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा।‌ इसके तहत 3 स्तर पर फसल प्रविष्टि की रैण्डम सत्यापन किया जाना है। प्रथम चरण में एप्प के माध्यम से खसरों का सत्यापन कलेक्टर द्वारा चिन्हांकित राजस्व, कृषि, पंचायत, आदिवासी विकास, वन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा सत्यापन कार्य किया जावेगा। इस हेतु प्रथम चरण में सत्यापन कार्य के लिए जिले के चिन्हांकित अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रशिक्षण सहित अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए सहायक खाद्य अधिकारी श्री कमल कुमार अग्रवाल मोबाइल नंबर 9754285794 से संपर्क किया जा सकता है।