सक्ती

रजत जयन्ती महोत्सव पर आयुष विभाग द्वारा ग्राम बोरसी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

रजत जयन्ती महोत्सव पर आयुष विभाग द्वारा ग्राम बोरसी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन kshititech

सक्ती – कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार एवं आयुष विभाग के मार्गदर्शन में विकासखण्ड डभरा के ग्राम पंचायत बोरसी में रजत जयन्ती महोत्सव के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन की अगुवाई आयुष विभाग डभरा के नोडल अधिकारी डॉ. छत्रपती पटेल द्वारा की गई। इस जनकल्याणकारी शिविर में आसपास के ग्रामों से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित हुए और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाए। आयुष विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त शिविर में कुल 355 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें मधुमेह, रक्ताल्पता एवं अन्य रोगों की जाँच की गई। जाँच के उपरांत रोगियों को निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण भी किया गया। यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य सेवा की दिशा में एक सराहनीय कदम रहा, बल्कि आयुष विभाग की जनहितकारी कार्यों से आमजन को लाभान्वित किया गया और आयुष विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न आयुर्वेदिक औषधियों से आमजन को जागरूक किया गया। शिविर में आयुर्वेद विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. छत्रपती पटेल, डॉ. सुशील जांगड़े, डॉ. कन्हैया लाल सिदार, डॉ. गुलेश्वरी, एवं डॉ. अंजली गौतम ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।