सक्ती

सीसी रोड निर्माण मे भ्रष्टाचार क्या कमिशन मे कट गया रोड का आकार ?

कार्यवाही नही हुई तो होगा आंदोलन – कुशल कश्यप

मालखरौदा‌। सक्ती जिले के मालखरौदा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मरघट्टी मे सीसी रोड निर्माण मे गड़बड़ घोटाला की शिकायत सामने आई है।
दरअसल डीएमफ मद से 2024-25 मे 10 लाख रुपए का सीसी रोड स्वीकृत हुआ था । जिसका निर्माण मरघट्टी के तालाब बरपेड़ से पुराना बस्ती की ओर करीब 253 मीटर का मिट्टी हटाकर, मुरंग भरने , प्लास्टिक लगाने सहित स्टीमेट के अनुसार किया जाना था। लेकिन शिकायत के अनुसार न ही रोड 253 मीटर का बनाया गया न ही स्टीमेट के अनुसार कार्य किया गया और न ही गुणवत्ता का ध्यान रखा गया है । अब देखने वाली बात होगी कि आखिर शिकायत पर किस तरह की जांच और कार्यवाही प्रशासन करता है । या फिर शिकायत का एक और पत्र  कहीं धुल खाता रह जाएगा और कमिशन का एक और खेल फाइल मे दबा रह जाएगा ।

डीएमएफ मद से किए गए सीसी रोड मे पूरी तरह से भ्रष्टाचार कर गुणवत्ताहीन कार्य किया गया है । जिसकी शिकायत जिला सीईओ से की गई है । अगर जल्द उचित जांच और कारवाही नही होती है तो जन आंदोलन किया जाएगा – कुशल कश्यप , अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हसौद 

शिकायत मिली है जल्द ही जांच की जाएगी आगे जांच रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्यवाही की जाएगी – वासु जैन, जिला सीईओ सक्ती