सक्ती

नहीं रहे चाम्पा के वेदप्रकाश महंत

नहीं रहे चाम्पा के वेदप्रकाश महंत kshititech

सक्ती के विधायक डॉ चरण दास महंत के जीजा जी थे वेद प्रकाश जी

सक्ती –  छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ चरण दास महंत के पूज्य जीजा जी  वेद प्रकाश महंत बड़े मुन्नू (सेवानिवृत शिक्षक छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग) का 83 वर्ष की उम्र में आज दिनांक- 21 सितंबर 2025 दिन- रविवार को चाम्पा में निधन हो गया,  वेद प्रकाश महंत का अंतिम संस्कार चाम्पा के हसदेव नदी के तट पर स्थित मुक्तिधाम में किया गया, तथा उनकी अंतिम संस्कार यात्रा उनके गृह निवास सिंधी कॉलोनी चाम्पा से निकली, वेद प्रकाश महंत के निधन पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस पार्टी सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की, तथा अपने पूज्य जीजा जी की अंतिम संस्कार यात्रा में शामिल होने के लिए नेता प्रतिपक्ष महंत जी दोपहर चाम्पा पहुंच गए थे एवं उनके पूज्य जीजा जी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे एवं उनका उपचार लगातार जारी था, तथा वे मृदुभाषी, मिलनसार एवं प्रखर व्यक्तित्व के धनी तथा प्रसिद्ध शिक्षाविद भी थे एवं वे अपने पीछे भरापूरा परिवार बिलखता छोड़ गए।