सक्ती

प्रशासन की उदासीनता से आम जनता को करनी पड़ती है लापरवाही

प्रशासन की उदासीनता से आम जनता को करनी पड़ती है लापरवाही kshititech

सक्ती –  रेलवे फाटक पर आमजन द्वारा जान जोखिम में डालकर पटरी पार करने का मामला सामने आया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेलवे प्रशासन की उदासीनता के कारण उन्हें यह कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ रहा है. क्योंकि फाटक घंटों बंद रहा है और यहां ना तो अंडर ब्रिज है न ही ओवर ब्रिज का निर्माण हुआ रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद कई लोग, जिनमें मोटरसाइकिल सवार भी शामिल हैं, अपनी जान को खतरे में डालकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे हैं. इस दौरान एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल के साथ पटरी पर फंसा हुआ भी दिखाई दे रहा है, जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है. आस-पास कोई रोकने वाला या सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं है, जिससे लोगों के बीच प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ रही है । क्षेत्रीय निवासियों का कहना है कि रेलवे फाटक पर अक्सर ऐसी स्थिति देखने को मिलती है. उनका आरोप है कि रेलवे प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है. एक स्थानीय नागरिक ने कहा, “हमें अपनी जान जोखिम में डालकर फाटक पार करना पड़ता है क्योंकि प्रशासन की तरफ से कोई वैकल्पिक व्यवस्था या सुरक्षा उपाय नहीं किए जाते  रेलवे सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े करती है ।