सक्ती

श्री श्री 1008 श्री महाराजाधिराज अग्रसेन जी के महामहोत्सव 2025 का कल होगा आयोजन

श्री श्री 1008 श्री महाराजाधिराज अग्रसेन जी के महामहोत्सव 2025 का कल होगा आयोजन kshititech

मुख्य समारोह में दुर्ग अपर कलेक्टर अभिषेक अग्रवाल मुख्य अतिथि रहेंगे

सक्ती –  प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाराजा अग्रसेन जी की 5149 वीं जयंती अग्रवाल समाज द्वारा 22 सितंबर सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी, जयंती को लेकर समाज में उत्साह का माहौल बना हुआ है । जयंती के पूर्व समिति द्वारा पखवाड़े भर से एक से बढ़कर एक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी जिस पर सभी वर्गों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपने प्रतिभा का समाज में शानदार प्रदर्शन किया । इस अवसर पर अग्रसेन चौक में महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा एवं प्रमुख मार्गों पर कई जगहों पर स्वागत द्वार से  शहर को सजाया गया है  जयंती मुख्य समारोह में दुर्ग अपर कलेक्टर अभिषेक अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे। इसके साथ ही सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल तथा सीए दिनेश अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कन्हैया लाल अग्रवाल करेंगे। महाराजा अग्रसेन जी की विशाल शोभा यात्रा 22 सितंबर सोमवार को शाम 4:00 बजे से कमला हरी से शुभम ग्रींस तक निकाली जाएगी एवं अग्रसेन चौक में महाराजा अग्रसेन जी की  महाआरती की जाएगी और मुख्य समारोह शुभम ग्रींस में आयोजित होगा जहां मुख्य अतिथियों का सम्मान, मेंधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान पुरस्कार वितरण एवं अग्रभोज का कार्यक्रम रखा गया है । अग्रसेन जयंती पर्व के पूर्व विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता समिति द्वारा आयोजित की गई थी जिसमें बच्चों के लिए जलेबी दौड़  बोरा दौड़ ,कुर्सी दौड़, मोमबत्ती जलाओ प्रतियोगिता,  गेंद से गिलास गिराओ प्रतियोगिता,महिलाओं के लिए दूबी से माला बनाओ प्रतियोगिता, एक शाम समाज के नाम प्रतियोगिता ,सभी वर्गों के लिए नोटों की संख्या बताओ प्रतियोगिता ,नोटों की गिनती करो प्रतियोगिता ,महिलाओं के लिए माचिस की तीली से आकृति बनाओ प्रतियोगिता ,हौजी प्रतियोगिता ,सभी वर्गों के लिए कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता ,महिलाओं के लिए डूडल आर्ट प्रतियोगिता, तेरा बचपन मेरी यादें प्रतियोगिता ,सांप सीढ़ी प्रतियोगिता, वजन बताओ प्रतियोगिता ,सिक्के से आर्ट बनाओ प्रतियोगिता, स्टोन आर्ट,लूडो प्रतियोगिता,लिपपन आर्ट प्रतियोगिता,  भगवान शालिग्राम सजाओ प्रतियोगिता, केरम प्रतियोगिता ,सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, ड्राई फ्रूट से आकृति बनाओ प्रतियोगिता ,धार्मिक गाने में डांस प्रतियोगिता ,लकी गेम प्रतियोगिता ,मटका फोड़ प्रतियोगिता, फुगगा फोड़ प्रतियोगिता ,बाटी चम्मच दौड़ प्रतियोगिता, चित्रकला रंग भरो प्रतियोगिता, अग्रसेन 1 मिनट प्रतियोगिता , इसटन मिठाई विदाउट फायर प्रतियोगिता ,फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता ,कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता ,मिस मैच गेटअप प्रतियोगिता ,बूगी वूगी प्रतियोगिता ,गुडलिया दौड़ प्रतियोगिता, श्री कृष्ण की वेशभूषा प्रतियोगिता, लूडो प्रतियोगिता ,डांस प्रतियोगिता ,अंताक्षरी प्रतियोगिता ,हौजी प्रतियोगिता ,आनंद मेला का आयोजन किया गया । आज 21 सितंबर रविवार को संगीत मय मंगल पाठ का आयोजन  , बुजुर्गों का सम्मान किया जायेगा ।  श्री अग्रसेन जयंती महामहोत्सव समिति अध्यक्ष विकास अग्रवाल (विक्कु दुल्हन) उपाध्यक्ष विकास अग्रवाल (पिन्टू) विनय अग्रवाल (MR) सचिवअमन डालमिया (श्री ओम)सह सचिवनिखिल अग्रवाल (DM), विनय अग्रवाल (लीला सेल्स)कोषाध्यक्ष मयंक अग्रवाल (बालाजी), अमित अग्रवाल (डीएम) विकास आग्रवाल  अध्यक्ष सहायक समिति – आशीष गर्ग (आलू), बंटी (शिव ऑटो), कृष्णा गर्ग (चिन्टू), जयदीप अग्रवाल, उमंग गोयल,अनुराग अग्रवाल, सुमित (सोनू), रवि अग्रवाल (मोनू एमके), आकाश अग्रवाल (गोलू), आदित्य अग्रवाल (राजा), अंकुर पालीवाल, सूरज मित्तल, चिराग अग्रवाल (RT), सुधांशु खेतान, श्रेयांश अग्रवाल, रितेश अग्रवाल (रिंकु), विनायक अग्रवाल, रजत अग्रवाल, सारांश अग्रवाल, आशीष अग्रवाल (भरत क्लाय), अमीरचंद अग्रवाल (भुरू), अमित जिंदल, अशीष गोयल, पवन अग्रवाल (महावीर), अंशु अग्रवाल (मुक्ता), हर्ष बंसल, रोहित अग्रवाल, अंकित अग्रवाल (देवी), अमन जिंदल, हर्षल सराफ, शिवम अग्रवाल, अनिष गोयल (ओवी), आशीष अग्रवाल (छोटू), देवेश अग्रवाल (MI), कृष्णा गोयल (शारदा), भावेश अग्रवाल (निक्कु), हेमंत अग्रवाल, वंशज गर्ग, हर्षित अग्रवाल (आनंद थ्रेड), उमंग अग्रवाल , सोमेश अग्रवाल ,अंकित अग्रवाल  संरक्षक —जुगमंदर अग्रवाल, गणेशराम अग्रवाल, नारायण गोयल, सुरेश अग्रवाल (डीएम), ओम प्रकाश बंसल, प्रेमचंद सराफ, रामअवतार अग्रवाल, गोविंद कयुरिया, शंकरलाल अग्रवाल, श्याम सुंदर सराफ, श्याम सुदंर अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, जगदीश बंसल, डॉ. राजेश अग्रवाल, सुभाष गर्ग, विनोद अग्रवाल (धान वाले), गिरधर अग्रवाल (सूरजभान), संजय रामचन्द्र ।
प्रमुख सलाहकार— हरचंद गोयल, नीरज अग्रवाल सी.ए., शिव अग्रवाल (शिव राईस मिल), राजेश (दुर्गा ऑटो), महेन्द्र जिंदल, राजकुमार अग्रवाल (राजू), अशोक खेतान, शैलेष अग्रवाल सी.ए., चमन (डी.एम.), राजेश सराफ, नरेश मित्तल, रवि जिंदल (बंटी), राजेश अग्रवाल (मालखरौदा), बंटी अग्रवाल (मालखरौदा) ।
मीडिया प्रभारी — अजय अग्रवाल.कन्हैया  गोयल, सौरभ गर्ग, मोहन अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल (पंचमुखी), मनीष कथुरिया, रवि गोयल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, प्रतीक जिंदल, राहुल अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल तथा श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव महिला समिति ,अग्रवाल सभा सक्ती सहित सभी अग्रवाल परिवार के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान है ।