नहीं रही सदर स्कूल सक्ती की खान मैडम नगर पालिका सक्ती में पदस्थ मोहम्मद इब्राहिम खान की धर्मपत्नी थी


सक्ती – नगर पालिका कार्यालय सक्ती में सदस्य मोहम्मद इब्राहिम खान की धर्मपत्नी एवं छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग सक्ती में पदस्थ समीम खान (खान मैडम) का आज दिनांक- 20 सितंबर 2025 दिन- शनिवार को सुबह 4:00 बजे अल्प उम्र में आकस्मिक निधन हो गया है, उनका अंतिम संस्कार आज दिनांक- 20 सितंबर 2025 दिन- शनिवार को दोपहर 1:30 बजे वार्ड क्रमांक- 4 बुधवारी बाजार सक्ती स्थित कब्रिस्तान में किया गया, उनकी अंतिम संस्कार यात्रा उनके गृह निवास वार्ड क्रमांक- 18 स्टेशन मोहल्ला सक्ती से निकली, ज्ञात हो की समीम खान (खान मैडम) वर्षों तक सक्ती के सदर स्कूल में सेवारत रही तथा वे काफी मृदुभाषी, मिलनसार एवं प्रखर व्यक्तित्व की धनी थी, उनके निधन पर नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल सहित नगरपालिका परिवार एवं छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के भी शिक्षकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।


