फूल नशे में चला रहे कार चालक ने शहर में कई लोगों को मारी जोरदार ठोकर


सक्ती – शहर में कल शाम 7:00 के आसपास फुल नशे में चला रहे कार चालक ने शहर में कई लोगों को जोरदार ठोकर मार दी है, मोहल्ले वासियों द्वारा कार चालकों को रोकने का प्रयास किया गया पर फिर भी वे अपने वाहन को अनियंत्रित कर राहगीरों को ,मोटरसाइकिल ठेला, रिक्सा, पैदल चल रहे व्यक्तियों को ठोकर मार कर अपने वाहन को तेज गति से चलाते हुए जा रहे थे । कई लोगों को गंभीर चोट भी लगी है वाहन उड़ीसा राज्य से पंजीकृत बताई जा रही है वाहन क्रमांक OD 17 Q 0898 का चालक शहर के वार्ड नंबर 01 से होते हुए ,कसेर पारा होते हुए महल के पास अचानक एक गाय को भी जोरदार ठोकर मार दी, जिससे उनकी कार पीला महल के सामने बीच सड़क में कार अचानक बंद हो गई, दोनों युवक इतना ज्यादा नशा कर रखे थे कि वे ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे, वार्ड नंबर 1, 2 के मोहल्लेवासी की भीड के आक्रोश का सामना दोनों युवकों को करना पड़ा, महल के सामने कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया था, युवक नशे में सवार होकर गाड़ी इतनी तेज चल रहे थे की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं, इसी दरमियान शक्ति थाना प्रभारी लखन लाल पटेल अपनी टीम के साथ दल बदल पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित में किया , दोनों युवको को अपने वाहन में बैठाकर थाने ले आई, आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है,मोहल्ले वासियों द्वारा भारी आक्रोश देखा जा रहा है ।


