अवैध शराब, जुआ सट्टा खेलने/खेलाने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने हेतु दिए गए निर्देश


जैजैपुर – थाना जैजैपुर पुलिस की कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती अंकिता शर्मा (भापुसे) पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय मनीष कुंवर (रापुसे) द्वारा अवैध शराब, जुआ सट्टा खेलने/खेलाने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने हेतु दिए गए निर्देश के परिपालन में थाना जैजैपुर पुलिस द्वारा दिनांक 18/09/2025 को रात्रि में मुखबीर सूचना पर ग्राम गलगलाडीह मे जुआ रेड कार्यवाही किया गया जो आरोपी- 01. राजेश कुमार चन्द्रा पिता सोनाऊ राम चन्द्रा उम्र 27 वर्ष, 02. संतोष चौहान पिता राधेलाल चौहान उम्र 39 वर्षदोनों साकिनान गलगलाडीह थाना जैजैपुर जिला सक्ती (छ0ग0),को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया जिनके पास एवं फड़ से नगदी 1120 रूपये, 52 पत्ती तास, एक अधजली मोमबत्ती, माचिस एवं एक प्लास्टिक बोरी फट्टी, को समक्ष गवाहान विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया जाकर उक्त आरोपीगण का कृत्य धारा 3 (2) जुआ एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार कर जुर्म जमानतीय होने तथा आरोपीगण द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया तथा आरोपीगण के विरुद्ध धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी उप निरीक्षक जी एस राजपूत, प्र. आर 08 लक्ष्मीनारायण कंवर, आर. 295 गोविन्द पटेल,आर. 276 श्याम चरण साहू, आर.क्र 292 मनोज लहरे, आर. 294 दिनेश पटेल, आर. क्र 202 मनोज खटर्जी, आर. क्र. 169 प्रहलाद सोनवानी, आर. क्र. 234 जय प्रकाश उरांव का विशेष योगदान रहा।


