सक्ती

धार्मिक आयोजन  दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में भजन गायन, हसदेव नदी में सामूहिक दीप-दान, प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु,यश और कीर्ति की कामना

धार्मिक आयोजन  दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में भजन गायन, हसदेव नदी में सामूहिक दीप-दान, प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु,यश और कीर्ति की कामना kshititech

जांजगीर-चांपा – जांजगीर-चांपा लोकसभा की सांसद  कमलेश जांगड़े के निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा जांजगीर-चांपा और महिला मोर्चा नगर मंडल, चांपा के संयुक्त तत्वावधान में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मोंत्सव पर दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर , डोगाघाट में मंदिर में भजन गायन और हसदेव नदी में दीप-दान किया गया । यह एक सुंदर और सार्थक प्रयास हैं , जो प्रधानमंत्री के उतम स्वस्थ्य, दीर्घायु ,यश, कीर्ति की कामना के साथ आदर,सम्मान और आभार को प्रदर्शित करता हैं ।
कार्यक्रम  की  विशेषताएं
साहित्यकार शशिभूषण सोनी ने बताया कि महान तपस्वी एवं साधक तपसी जी महाराज की पुण्य तपोभूमि जिसे अंचल के लोग तपसी आश्रम, डोगाघाट के नाम से जानते हैं , यह हसदेव नदी के तट पर बसा बहुत सुंदर मंदिर हैं । संगमरमर से बने हुए रामभक्त हनुमान जी की दिव्य मूर्ति अपने दोनों कंधों पर भगवान राम-लक्ष्मण को उठाए एवं अपने पैरों से राक्षस को रौधते हुए मानों साक्षात् विराजमान हैं । भाजपा महिला मोर्चा ने नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन मनाने के लिए बहुत ही सुन्दर स्थल चुना हैं ।दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में सामूहिक भजन गायन, कीर्तन हमारे देश की सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत करती हैं । उन्होंने कहा कि मोदी जी के 75 वें जन्मदिन पर हसदेव नदी में सामूहिक और एकल दीपक प्रज्ज्वलित करना एक सुंदर और पवित्र परंपरा हैं , यह पवित्र अनुष्ठान मेरे  दिल को छू गई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का व्यक्तित्व केवल एक राजनेता का नहीं बल्कि एक युगदृष्टा,कुशल नेतृत्वकर्ता का बन गया हैं । वे हर दिल अजीज, और विश्व के लोकप्रिय जननेता हैं, जिनके शब्दों और कर्मों से करोड़ों भारतीयों का जीवन प्रेरित होता हैं ।
नारी प्रेम और ममता की मूर्ति
भारतीय संस्कृति में नारी देवतुल्य हैं । जहां उसका मान-सम्मान होता हैं, वहां मंगल ही मंगल हैं । नारी प्रेम व ममता की मूर्ति हैं । मां, बहन, पत्नी और बेटी आदि स्वरुपों में वह संसार को सुखमय बनाती हैं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सदैव नारी शक्ति का सम्मान किया हैं । मोदीजी के 75 वें जन्मदिन पर महिला मोर्चा की माताओं-बहनों ने धार्मिक अनुष्ठान रख उनके प्रति कृतज्ञता और श्रद्धा भर दिया । आयोजक श्रीमति मीरा-मिहीर पत्की, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य छत्तीसगढ़ महिला मोर्चा अभिनंदन की पात्र हैं । यह दिन केवल नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन नहीं बल्कि एक राष्ट्रीय उत्सव का स्वरूप ले लिया हैं,  जिसमें हजारों-करोड़ों देशवासी अपने प्रिय नेता को बधाई और शुभकामना अर्पित किए । वे सदैव स्वस्थ, दीर्घायु और उर्जावान रहे तथा अपने ओजस्वी नेतृत्व से भारत को विश्व गुरु बनाने के पथ पर अग्रसर रहे , यही मंगल शुभकामना ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहभागी निभाने वाले
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहभागी – अंबेश जांगड़े , जिलाध्यक्ष भाजपा जांजगीर-चांपा ,  कमला पाटले, पूर्व सांसद जांजगीर-चांपा,  प्रमिला-नारायण चंदेल नंदिनी रजवाड़े, जिला महामंत्री,  मंजू जांगड़े, संतोष थवाईत नगर मंडल अध्यक्ष चांपा,  रजनी देवांगन , महिला मोर्चा अध्यक्ष चांपा  जया गोपाल,  मीरा मिहीर पत्की, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,वरिष्ठ भाजपा नेत्री  शशि राठौर , पूनम राय,अन्नपूर्णा सोनी, डॉ  धनेश्वरी जागृति बहनजी, संतोषी साहू, कविता थवाईत, सरिता विश्वकर्मा,अम्बिका विश्वकर्मा,गायत्री यादव, अनुराधा शुक्ला, नीरा महंत,अंजू चंद्रिकापुरे, जानकी तिवारी, प्रतिमा पाटले, पार्षद पुष्पा-अनिश सिंह, पार्वती विश्वकर्मा, कविता सिंह,नीनी साहू,रामेश्वरी पटेल,शांति यादव, शशिभूषण सोनी, महंत नारायण दास, नरेन्द्र ताम्रकार, सहित अन्यान्य भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही ।
जन्मोत्सव  !  हसदेव की संस्कृति और जीवन मूल्यों की जीवंत पहचान
रत्नगर्भा कंचन की नगरी ,चांपा के डोगाघाट तपसी आश्रम मंदिर में यह धार्मिक अनुष्ठान हमें आशा , उत्साह और एकता का संदेश देता हैं । कारण हसदेव की तरह सतत् गतिशील जलधाराएं, उसके लहरों की तरह चिंतनशील महिलाएं, सबकी भावना निर्मल , श्रद्धा के हाथों प्रवाह्लित व पवित्र अनुष्ठान , आत्मीय भाव से हसदेव सरिता में सामूहिक आरती, भजन गायन, मंत्रों की गुंज और बड़ी संख्या में शामिल महिला तथा उपस्थित श्रद्धालुओं की आस्था ने इस कार्यक्रम को अद्भुत बना दिया । सच में हसदेव की संस्कृति और जीवन मूल्यों की जीवंत पहचान इस कार्यक्रम में देखी जा सकती हैं । हसदेव नदी के तट पर स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, डोगाघाट तपसी आश्रम डोगाघाट के नाम से जाना जाता हैं,इस कार्यक्रम ने सब लोगों को आकर्षित किया और हमें जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों की याद दिलाई। कुल-मिलाकर यह आयोजन प्रधानमंत्री मोदी जी के विजन और मिशन को अपने जीवन में उतारने के लिए भी प्रेरित करता हैं ।