सक्ती

ग्राम पंचायत टेमर में सोलर पैनल से चलित लाइट लगाने का किया गया शुभारंभ, सरपंच सोनी ने कहा डॉ. चरण दास महंत को धन्यवाद

सक्ती ‌। ग्राम पंचायत टेमर में सोलर पैनल से चलित लाइट लगाने का कार्य का शुभारंभ किया गया । लाइट लगने से मोहल्ले वासियों में हर्ष व्याप्त है ग्राम पंचायत टेमर सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने बताया कि सोलर से चलित लाइट लगने से दुर्गा पूजा में भी उत्साह बढ़ गया है । इस हेतु सरपंच ने विधानसभा प्रतिपक्ष नेता डॉक्टर चरण दास महंत को धन्यवाद ज्ञापित किया है। आज के कार्यक्रम में उप सरपंच योगिता घनश्याम पटेल पंच कुलदीप पटेल राजेंद्र कुमार रामकुमार देवांगन घनश्याम पटेल शिवनारायण पटेल टेकचंद पटेल देवेश कुर्रे गोविंद राम पटेल एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।