राजमिस्त्री कल्याण संघ ने मनाया भगवान विश्वकर्मा जयंती


सक्ती – राज मिस्त्री कल्याण संघ सक्ती ने आज पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित अनिल शर्मा के सान्निध्य में पूजा अर्चना किया तथा सबके कल्याण की कामना करते हुए भगवान विश्वकर्मा के समक्ष मत्था टेका। पश्चात सभी राज मिस्त्री राधाकृष्ण मंदिर ऑफिसर्स कॉलोनी, सक्ती में विराजित भगवान विश्वकर्मा के दर्शन पूजन के लिए पहुंचे जहां सबने मिलकर पूजन के साथ संध्या आरती कर भोग प्रसाद वितरण किया
विदित हो कि अंचल में ऑफिसर्स कॉलोनी के श्री राधाकृष्ण मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की प्राण प्रतिष्ठित मूर्ति विराजित है जिसे राज मिस्त्री कल्याण संघ ने संरक्षक एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल के पिता स्व घनश्याम सिंह पटेल की प्रेरणा से वर्षों पूर्व स्थापित किया गया है जिसका देख भाल उनके सान्निध्य में ही होता रहा है। आज इन पलों में उपस्थित अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने सबको भगवान विश्वकर्मा जयंती की बधाई देते हुए कहा कि सक्ती नगर के साथ ही राज मिस्त्री कल्याण संघ के लिए गौरव का विषय है कि अंचल में ऑफिसर्स कॉलोनी अवस्थित राधा कृष्ण मंदिर में विराजित भगवान विश्वकर्मा की प्राण प्रतिष्ठित मूर्ति ही एकमात्र मूर्ति है जो वर्षों पूर्व से विराजित है तथा आप सबसे आग्रह है कि इस मंदिर की प्रतिष्ठा को बनाये रखने आप सभी राजमिस्त्री नियमित रूप से मंदिर में आकर भगवान का दर्शन पूजन कर अपने दायित्व निर्वहन के साथ पुण्य के भागी बनें। आज इन पलों में संघ के वरिष्ठ मार्गदर्शक तरुण दुबे, प्रमोद साहू के साथ नव निर्वाचित अध्यक्ष दुर्गा राजू , पीला दाऊ, महेंद्र बरेठ, सुरेंद्र साहू, गोपी नाथ,मुकेश धीवर, सी डी रगजा, प्रेम देवांगन, रन साय, ग़ुडडन जाजंग, सगबीर खान, हरि ओम साहू, प्रमोद साहू टेमर, अनवर पतरापाली के साथ राज मिस्त्री कल्याण संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे ।
पश्चात आज शाम बाजे गाजे एवं आतिशबाजी के साथ भगवान विश्वकर्मा की भव्य झांकी नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए नगर के प्रसिद्ध बंधवा तालाब पहुंची जहां राज मिस्रियों ने भगवान विश्वकर्मा के समक्ष नत मस्तक होकर प्रतिमा को विसर्जित किया।


