सक्ती

सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल के प्रयास रंग लाए मातृ एवं शिशु अस्पताल में डायलिसिस मशीन स्थापित

सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल के प्रयास रंग लाए मातृ एवं शिशु अस्पताल में डायलिसिस मशीन स्थापित kshititech

सक्ती – जिला सक्ति के लिए यह दिन ऐतिहासिक बन गया, जब मातृ एवं शिशु अस्पताल में डायलिसिस मशीन स्थापित की गई। लंबे समय से प्रतीक्षित इस सुविधा को संभव बनाने का पूरा श्रेय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल को जाता है। उनके अथक प्रयास, निरंतर पहल और जनभावनाओं के प्रति संवेदनशीलता के कारण अब मरीजों को अपने ही जिले में डायलिसिस की सुविधा मिल सकेगी। डॉ. अग्रवाल ने कार्यभार संभालते ही स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया और अल्प समय में ही जिले के अस्पतालों की व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार किए। साफ-सफाई से लेकर आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता और मरीजों की हर छोटी-बड़ी समस्या के समाधान तक, उन्होंने अपनी प्राथमिकता हमेशा आमजन की भलाई को बनाया।स्थानीय लोगों का कहना है कि डॉ. पूजा अग्रवाल जैसी कर्मठ और संवेदनशील अधिकारी के कारण स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर बदल रही है। अब डायलिसिस जैसी महंगी और जरूरी सुविधा घर के पास उपलब्ध होना, गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।