जिले में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर स्वच्छता अभियान का किया गया आयोजन


सक्ती – कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में आज सेवा पखवाड़ा अंतर्गत जिले के विभिन्न स्थलों पर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज विभिन्न नगरीय क्षेत्रो मे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों कर्मचारियों, स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्र आदि के द्वारा स्वच्छता शपथ लिया गया। स्वच्छता अभियान के शुभारंभ अवसर पर आज जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों जैसे तालाब, मंदिर, चिकित्सालय, मैदान आदि विभिन्न स्थलों पर वृहद सफाई अभियान का आयोजन किया गया और कचरा संग्रहण कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री तोपनो द्वारा जिले में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन किए जाने के निर्देश सभी सबंधित अधिकारियों को दिए गए है। स्वच्छता अभियान के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न क्षेत्रिय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी कर्मचारी, स्वच्छता दीदी, बालक व बालिका खिलाड़ी आदि उपस्थित थे।


