सक्ती

आईटीआई में प्रवेश हेतु पुनः ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

सक्ती – औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सक्ती में प्रवेश सत्र 2025-26 एवं 2026-27 में प्रवेश हेतु पुनः रिक्त सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म 17 सितम्बर से 21 सितम्बर 2025 रात्रि 11.59 बजे तक आमंत्रित किये जा रहे है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। अधीक्षक, आईटीआई सक्ती  चन्द्रेश दिव्य द्वारा बताया गया कि शासकीय आईटीआई सक्ती में व्यवसायों फिटर में 02 सीट, कोपा में एनसीव्हीटी में 01 सीट, कोपा में एससीव्हीटी में 02 सीट एवं सिविंग टेक्नोलॉजी में 31 सीटे रिक्त है। संस्था के प्रवेश प्रभारी  रोहित कुमार निर्मलकर प्रशिक्षण अधिकारी ने कहा अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व उक्त वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका का भलीभाँति अध्ययन कर ले एवं किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु आईटीआई में कार्यालयीन समय में संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त करें। प्रशिक्षण लिपिक  बलदेव सिंह जगत ने बताया कि सातवें चरण मेरिट के तहत संस्था में प्रवेश दिनांक 24 सितम्बर से 25 सितम्बर तथा आठवें चरण मेरिट के तहत दिनांक 29 सितम्बर से 30 सितम्बर तक प्रवेश दिया जायेगा।