सक्ती

छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव अंतर्गत श्रम वीर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन

छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव अंतर्गत श्रम वीर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन kshititech

सक्ती – रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अवसर पर कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार विभिन्न विभागों द्वारा अनेक जनहितकारी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में श्रम विभाग द्वारा आर.के.एम. पावर जेन. प्राईवेट लिमिटेड, डभरा में श्रम वीर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। श्रम विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार शिविर में कुल 284 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान श्रमिकों को उनके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर आवश्यक परामर्श दिया गया तथा आवश्यकता अनुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। इस दौरान श्रमिकों को स्वास्थ्य जागरूकता तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई । यह परीक्षण प्रबंधन के उपस्थित डॅाक्टर और ईएसआईसी के डॅाक्टरों के माध्यम से किया गया ।  इस अवसर पर श्रम विभाग के श्रम निरीक्षक एवं विभागीय कर्मचारी शिविर में उपस्थित रहे।