सक्ती

11 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार

11 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार kshititech

नगरदा – पुलिस अधीक्षक महोदय  अंकिता शर्मा (भा.पु.से)  पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय सक्ति मनीष कुंवर (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब बिक्री एवम तस्करी की रोकथाम के लिए कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है, जिसके परिपालन में आज दिनांक 14.09.2025 को अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम सुंदरेली का सूरज कुमार पाटले  नामक व्यक्ति  ग्राम कुधरीटार  से सकरेली खुर्द की ओर  एक प्लास्टिक  बोरी मे अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब भारी मात्रा मे रखकर बिक्री करने के लिए जा रहा है  कि सूचना पर  हमराह स्टाफ एवं गवाहन को साथ लेकर  के मुखबीर के बताए स्थान  पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया नाम पता पूछने पर अपना नाम सूरज कुमार पाटले पिता रामगोपाल पाटले उम्र 28 वर्ष  ग्राम सुंदरेली का रहने वाला बताया तथा अपने पास एक सफ़ेद प्लास्टिक बोरी रखे मिला जिसे चेक करने पर एक सफ़ेद रंग की  प्लास्टिक जरिकेन 10 लीटर  क्षमता वाली मे 10 लीटर  एवं एक 2 लीटर क्षमता वाली हरा रंग की स्प्राइट  बाटल मे 01लीटर  कूल 11 लीटर  अवैध रूप से भारी मात्रा मे  कच्ची महुआ शराब रखना बताने पर  पेश करने पर आरोपी सूरज कुमार पाटले पिता रामगोपाल पाटले उम्र 28 वर्ष  ग्राम सुंदरेली  थाना नगरदा के कब्जे से कुल 11 लीटर हाथ भट्ठी से बनी कच्ची महुआ शराब कीमती 2200/रुपए  को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया l आरोपी का यह कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाए जानें से आरोपी को आज  दिनांक 14.09.25 को विधीवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।