सक्ती

कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का सफल आयोजन

कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का सफल आयोजन kshititech

राजनांदगांव – कमल कराटे एकादमी कराटे स्कूल ममता नगर कलेक्ट्रेट के पीछे गली नं. ३ राजनांदगांव के कराटे छात्र-छात्राओं की बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा दिनांक १०-०९-२०२५ को आयोजित कर परीक्षक द्वारा परीक्षाएं ली गई।
छात्र-छात्राओं ने बड़ी मेहनत और लगन का परिचय देते हुए परीक्षा पास किया, जिसमें सर्वप्रथम कु. सुभता श्रीवास्तव ने ब्लैक बेल्ट प्राप्त किया उसी तरह कु.पलक नेमा ग्रीन बेल्ट एवं कु.रश्मि  गंगबेर ने एलो बेल्ट व  कु. सिवन्या पाठक एलो बेल्ट प्राप्त किया इनकी सफलता पर अभिभावक तथा परिजनों ने इन्हें शुभकामनाएं दी। परीक्षा के बाद सेम्पाई काजल यादव सेम्पाई आदित्य देवागंन, सेम्पाई लवयांश लहरी उपस्थित रहें। मो.९३०२४४२४०५ उक्त छात्र-छात्राएं सेन्साई कमल पुजन से कराटे परिक्षण प्राप्त कर रहें हैं।