सक्ती

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से अखराभांठा निवासी गिरधर देवांगन बने आत्मनिर्भर

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से अखराभांठा निवासी गिरधर देवांगन बने आत्मनिर्भर kshititech

शासन से एक लाख आठ हजार रुपए की मिली सब्सिडी

सक्ती – प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने जिले के ग्रामीण और शहरी विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली के लिए आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक नई राह दिखाई है। विकासखण्ड सक्ती के ग्राम अखराभांठा निवासी गिरधर देवांगन ने हाल ही में जून 2025 में इस योजना का लाभ उठाकर अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित कराया है।  देवांगन ने बताया कि वे पावरलूम कार्य से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत उन्हें केंद्र सरकार से 78,000 रुपये तथा राज्य सरकार से 30,000 रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई। इस प्रकार उन्हें कुल 1,08,000 रुपये का अनुदान  मिला है। उन्होंने बताया कि लगभग 2 लाख रुपये लागत वाले इस सोलर प्लांट से प्रतिदिन 40 यूनिट के आसपास बिजली का उत्पादन हो रहा हैं। उन्होंने बताया कि सौर ऊर्जा के उपयोग से उनके घर का बिजली बिल जो पहले लगभग 5,000 रुपये आता था, जो अब काफी हद तक कम हो गया है और समय समय पर अतिरिक्त बिजली ग्रिड में सप्लाई होने से उन्हें आर्थिक लाभ भी हो रहा है।  देवांगन का कहना है कि यह योजना उनके लिए बहुत बड़ी राहत साबित हुई है और वे अपने कार्यस्थल (पावरलूम कार्य) में भी सोलर पैनल लगवाने की योजना बना रहे हैं।  गिरधर देवांगन ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से हमें बड़ी राहत मिली है। इस योजना से हमारे बिजली बिल में कमी आई है और अतिरिक्त बिजली से लाभ भी हो रहा है।