जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत किकिरदा में इफको एमसी का एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न


बिर्रा – जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत किकिरदा के सोसाइटी प्रांगण में दिनांक 10 सितंबर दिन बुधवार को प्राथमिक सेवा सहकारी समिति मर्यादित किकिरदा पंजीयन क्रमांक 1051 के तत्वाधान में इफको एमसी कंपनी के द्वारा विशाल किसान संगोष्ठी सभा कार्यशाला का आयोजन रखा गया था। इस किसान संगोष्ठी कार्यशाला में प्राथमिक सेवा सहकारी समिति मर्यादित किकिरदा के अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी जी समिति प्रबंधक श्री कुशतराम राम चंद्रा जी इफको से श्री दिनेश गांधी स्टेट कोडिनेटर, योगेंद्र साहू जी फील्ड ऑफिसर, इफको एमसी से विनय मणि त्रिपाठी जी जोनल अधिकारी, मनीष सिंह रीजनल अधिकारी , अंकुर शर्मा जी सीनियर क्षेत्रीय अधिकारी , बृजेश सिंह क्षेत्रीय अधिकारी महासमुंद, राजकुमार जी सीनियर मार्केटिंग अधिकारी, ऋषभ श्रीवास मार्केटिंग अधिकारी बलौदाबाजार आदि इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। एक दिवसीय विशाल किसान संगोष्ठी सभा एवं कार्यशाला में अतिथि के रूप में वरिष्ठ नागरिक नरसिंह प्रसाद आदित्य, भगवान सिंह चंद्रा एवं देव कुमार बघेल और बनस पटेल उपस्थित थे । इस कार्यशाला कार्यक्रम के शुभारंभ में सर्वप्रथम यहां पर उपस्थित अतिथियों के द्वारा धन की देवी माता धनवंतरी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर, पूजन अर्चना करके श्रीफल तोड़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इस कार्यक्रम में इफको एमसी कंपनी के विनय मणि त्रिपाठी जोनल अधिकारी के द्वारा किसानो को दवाई के प्रति जागरूक करना और इफको एमसी का उद्देश्य सही दवा सही दाम के बारे में किसानों को अवगत कराया गया। वही मनीष सिंह रीजनल अधिकारी ने इफको एमसी की निशुल्क किसान सुरक्षा बीमा योजना के बारे में वहां पर उपस्थित किसानों को विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया । आजकल किसानों के ऊपर चल रही गंभीर समस्या खाद की किल्लत को देखते हुए इस समस्या से निजात पाने के लिए इफको कंपनी से आए दिनेश गांधी स्टेट कोऑर्डिनेटर एवं योगेंद्र साहू फील्ड ऑफिसर के द्वारा यूरिया खाद के बदले में नैनो यूरिया और नैनो डी ए पी अपने-अपने खेतों में डालने या छिड़काव करने के उपायों , नियम, विधि, प्रक्रिया और अंतराल के बारे में किसानों को बहुत विस्तृत रूप में जानकारी दिया गया है। इफको एमसी कंपनी से आए अंकुर शर्मा सीनियर क्षेत्रीय अधिकारी के द्वारा किसानों को आश्वासन दिया गया कि समय के साथ साथ इसी प्रकार के ट्रेनिंग प्रोग्राम इफको एमसी कंपनी के द्वारा आयोजित किए जाते रहेंगे। मौक़े पर ग्राम किकिरदा , कटही और करही के लगभग 200 से अधिक किसान उपस्थित थे। सेवा सहकारी समिति मर्यादित किकिरदा के संस्था प्रबंधक कुशतराम चंद्रा के द्वारा इस सभा में उपस्थित सभी किसानों भाइयों का धन्यवाद करते हुए जय जवान जय किसान के नारे के साथ एकदिवसीय किसान संगोष्ठी सभा कार्यशाला का समापन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक नरसिंह प्रसाद आदित्य, भगवान सिंह चंद्रा, सीताराम चंद्रा, देवेंद्र आदित्य ,देव प्रसाद जायसवाल ,रामकुमार, सत्यनारायण कर्ष, संतोष, देव कुमार ,बनस पटेल, राधे ,दुकालू मांझी , रंगनाथ कश्यप, बंसी लाल देवांगन और हंसराम के अलावा भारी संख्या में वहां पर किसानगण उपस्थित थे।


