सक्ती

निर्माणधीन मकान से तीन नग लोहे की खिड़की एवं एक नग टूल्लू पंप चोरी करने वाले 01 आरोपी कों  किया गिरफ्तार

निर्माणधीन मकान से तीन नग लोहे की खिड़की एवं एक नग टूल्लू पंप चोरी करने वाले 01 आरोपी कों  किया गिरफ्तार kshititech

सक्ती – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी विजय कुमार नामदेव ग्राम सोंठी थाना सक्ती ने थाना आकर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके निर्माणाधीन मकान से 03 नग लोहे का खिडकी तथा एक नग टुल्लु पम्प को कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है। प्रार्थी के लिखित आवेदन पत्र पर से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।  पुलिस अधीक्षक  सक्ती  अंकिता शर्मा (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस हरीश यादव (रापुसे) एवं  अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती  मनीष कुंवर कुशल दिशा निर्देश पर शहर एवं आपस पास मे ग्रामीण क्षेत्र में हो रही चोरी के रोकथाम एवं प्रकरण के आरोपी की शीध्र पता तलाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश करने के निर्देशान पर पुलिस टीम सक्ती द्वारा आसपास के लोगो से, वेडिंग दुकानों, कबाडी दुकान में लगातर पतासाजी करने के दौरान ग्राम सोंठी निवासी प्रेम डेन्सिल अपने साथीयों के साथ में प्रार्थी के मकान से चोरी किया है कि सूचना पर संदेही को घेराबंदी कर पड़कर कर पुछताछ करने पर आरोपी प्रेम डेंसिल द्वारा विधी से संघर्षरत 02 बालकों  के साथ मिलकर चोरी करना तथा चोरी गये मशरूका को आपास में बांट लेना बताया विधि से संघर्षरत बालकों से भी उनके परिजनो के सम्मुख पृथक – पृथक पूछताछ करने पर अपने अपने मेमोरेण्डम कथन में घटना कारित करना तथा उक्त मशरूका को आपस में बांट लेना बताने पर समक्ष गवाहों के आरोपियों के कब्जे से 03 नग लोहे का खिडकी एवं एक नग टूल्लू पंप जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।  आरोपी प्रेम डेंसिल एवं विधि से संघर्षरत बालकों का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से विधि से संघर्षरत बालको का सामाजिक पृष्ठ भूमि तैयार किया गया एवं आरोपी प्रेम डेंन्सिल पिता संतोष डेन्सिल उम्र 21 वर्ष सा० ग्राम सोंठी थाना सक्ती जिला सक्ती छ०ग० को  गिरफतार कर माननीय न्यायालय सक्ती न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल दाखिल किया गया है।