शिक्षक समाज के लिए कभी सेवानिवृत नहीं होते हैं : गगन जयपुरिया

बिर्रा – एक शिक्षक समाज के लिए कभी भी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं। शिक्षक के बिना सभ्य समाज का परिकल्पना नहीं किया जा सकता है। उक्त बातें प्रबुद्ध भारती बिर्रा, जिला जांजगीर चांपा के तत्वाधान में 7 सितंबर दिन रविवार को आयोजित आचार्य चाणक्य सभागार बिर्रा में शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम में जिला पंचायत शिक्षा स्थायी समिति के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत जांजगीर चांपा के जिला उपाध्यक्ष गंगन जयपुरिया सभापति ने मुख्य अतिथि की आंसदी से विशाल शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा । जिला पंचायत जांजगीर चांपा के शिक्षा स्थायी समिति अध्यक्ष गगन जयपुरिया ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि शिक्षक वह व्यक्ति होता है जो ज्ञान कौशल और गुणों को प्रदान करके दूसरो को सीखने में मदद करता है। इसके साथ ही यह एक ऐसा व्यक्ति है जिसका पेशा दूसरो को विशेषकर बच्चों को सिखाना होता है। शिक्षक ज्ञान का प्रसार प्रचार करता है। शिक्षक अपने शिष्य या समाज को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। इसके साथ ही शिक्षक समाज में दीपक की तरह प्रज्वलित होकर समाज को प्रकाशमान बनाता है। सही गलत का मार्ग दिखाता है और शिष्य के भविष्य को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शिक्षक या गुरु का कर्ज समाज कभी भी उतार नहीं सकता है। मैं प्रबुद्ध भारती को ऐसे कार्यक्रम के आयोजन के लिए हृदय से बधाई एवं धन्यवाद देता हूं। विशिष्ट अतिथि के रूप में भागवत वक्ता पंडित गीता प्रसाद तिवारी ने कहा कि शिक्षक मार्गदर्शन होता है। समाज को दिशा एवं दशा निर्धारण करने का कर्तव्य शिक्षक का ही होता है। उसके गोद में प्रलय और सृजन दोनों खेलते हैं। समाज में गुरु का सर्वोच्च महत्व है उन्होंने गुरु को भगवान से भी श्रेष्ठ बताएं। वही कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि हरिराम जायसवाल ने बताया कि शिक्षक का जीवन समय पर बंधा होता है। शिक्षक अपने जीवन में एक आदर्श पुरुष होता है। आजाद पंछी की तरह किसी भी क्षेत्र में कार्य करने के लिए स्वतंत्र है। इसलिए उनकी सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है। जयसवाल जी ने शिक्षक के महत्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। इसके साथ ही शिक्षकों के पीड़ा के बारे में समाज और उपस्थित लोगों को बताया। सभी वर्तमान एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों को दीर्घायु एवं स्वस्थ रहने के साथ ही बधाई एवं शुभकामना दिए। प्रबुद्ध भारती ग्राम बिर्रा के इस सम्मान समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता एफ एल साहू प्रभारी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिर्रा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एफ एल साहू ने कहा कि शिक्षक एक आदर्श होता है। जो अपने गुणों के कारण पूजे जाते हैं। इस प्रकार से सम्मान कार्यक्रम समाज के द्वारा होते रहना चाहिए। इसके अतिरिक्त वहां पर उपस्थित कई अतिथियों ने भी अपना-अपना विचार व्यक्त किया। इसके पूर्व में सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा वीड़ा दायनी मां सरस्वती और महान शिक्षक एवं भूतपूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन की छायाचित्र पर पूजन, अर्चनाकर श्रीफल तोड़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद प्रबुद्ध भारती ग्राम बिर्रा जिला जांजगीर चांपा के पदाधिकारी बुद्धेश्वर प्रसाद कश्यप, तुलेश्वर देवांगन,मनीष वैष्णव और पीतांबर कश्यप आदि के द्वारा सभी अतिथियों का फूल माला एवं श्रीफल से स्वागत किया गया। तत्पश्चात तत्कालीन प्रधान पाठक स्व एफ एल त्रिवेदी का शिक्षक एल आर कश्यप को, तत्कालीन बीईओ मनीराम कुभ्भकार का सम्मान महाराम कश्यप शिक्षक को, स्व शिक्षक बाबूलाल देवांगन का सम्मान रामशंकर कश्यप को ,वरिष्ठ पत्रकार टी के दुबे का सम्मान डी एन देवांगन हरिभूमि के पत्रकार को श्रीफल शाल मेमोटो गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया।
वहीं विशिष्ट योग्यता का सम्मान प्राचार्य खीकराम कश्यप गुरु घासीदास संगीत महाविद्यालय हसौद, संगीत गुरु श्रवण कुमार थवाईत, नवाचार शिक्षक अरुण कुमार देवांगन भटगांव, शिक्षा विशेष योग्यता बुद्धेश्वर कश्यप को श्रीफल शाल मेमोटो गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया।
इसी तरह सेवानिवृत्त शिक्षक 2025 मे मनोहर लाल ड़ड़सेना प्रधान पाठक शा प्रा शाला करनौद, नारायण प्रसाद साहू प्रधान पाठक, खिलावन प्रसाद दुबे प्रा शाला, बी एल चंद्राकर व्याख्याता भंटगाव, सारधाराम ड़ड़सेना प्रधान पाठक प्रा शाला सोनाइडीह आदि को भी श्रीफल शाल पेन डायरी मेमेटो से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में जैन कश्यप के द्वारा गुरु वंदना गीत प्रस्तुत किया गया। इसके बाद कुमारी सृष्टि कश्यप के द्वारा सरस्वती वंदना गीत प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात संगीत महाविद्यालय के शिष्य प्रवीण तिवारी ने स्वागत गीत गया, इसके अतिरिक्त राग भैरव संगीत से समां बांधा। कार्यक्रम का सफल संचालन मनोज तिवारी संचालक शारदा संगीत विद्यालय बिर्रा ने किया। अंत में आभार प्रर्दशन लिपिक मोहन कश्यप ने किया। इस अवसर पर श्रवण कश्यप, निलाम्बर सिह, रोहन कश्यप ,अभिराम कश्यप, रामकिशोर देवांगन, अमृतलाल पटेल, हेतराम साहू,अरुण कश्यप ,उत्तम साहू, भोला देवांगन, शत्रुघन कश्यप, कमल कुर्रे, तीजराम कश्यप, मनीष वैष्णव, तुलेश्वर देवांगन, बुद्धेश्वर कश्यप, पिताम्बर कश्यप, नेतराम कश्यप, रामकुमार शुक्ला के अलावा भारी संख्या में ग्रामीण जन शामिल थे।
पत्रकार डीएन देवांगन हुए सम्मानित
बिर्रा अंचल के जाने-माने एवं वरिष्ठ पत्रकार टी के दुबे की स्मृति शेष में हर खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करने वाले हरिभूमि अखबार के पत्रकार डी एन देवांगन को बेस्ट पत्रकारिता के लिए प्रबुद्ध भारती बिर्रा जिला जांजगीर चांपा ने सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष गंगन जयपुरिया, विशिष्ट अतिथि भागवत वक्ता पंडित गीता प्रसाद तिवारी , हरिराम जायसवाल। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य एफ एल साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिर्रा के हाथों पत्रकार डीएन देवांगन को श्रीफल ,शाल, पेन डायरी और मेमेटो से भेंटकर सम्मानित किया गया है ।


