सक्ती

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही – अवैध रेत परिवहन एवं उत्खनन की गई कार्यवाही

डभरा – थाना डभरा क्षेत्र के ग्राम उपनी एवं सकराली में अवैध रेत उत्खनन व परिवहन की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही की गई।‌ दिनांक 08.09.2024 को सूचना मिली कि ग्राम उपनी एवं आसपास अवैध रेत परिवहन हो रहा है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक सक्ती अंकिता शर्मा के निर्देशानुसार  एवं   अतिरिक्त पुलिस  हरीश यादव  जिला सक्ति एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी  चंद्रपुर डभरा अंजलि गुप्ता के नेतृत्व मे थाना डभरा पुलिस टीम रवाना हुई।‌ मौके पर 07 वाहन जाँच में पकड़े गए, जिनमें रेत भरी हुई थी तथा रेत से पानी टपक रहा था। वाहन चालकों से वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहा गया, परंतु मौके पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। अवैध परिवहन में प्रयुक्त वाहनों पर विधिवत कार्यवाही की गई। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन जिला कलेक्टर  खनिज शाखा को प्रेषित किया गया।